ePaper

रेपो रेट से पहले वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट, बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 19 महीने के निचले स्तर पर

Updated at : 01 Aug 2017 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रेपो रेट से पहले वाणिज्य मंत्रालय की रिपोर्ट, बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 19 महीने के निचले स्तर पर

नयी दिल्लीः सरकार की आेर से बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने आैर इसके लिए रिजर्व बैंक पर रेपो रेट में कटौती करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. बावजूद इसके बुनियादी उद्योगों की वृद्धि में गिरावट दर्ज की गयी है. कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और सीमेंट क्षेत्र का उत्पादन घटने से बुनियादी […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः सरकार की आेर से बुनियादी ढांचा विकास को बढ़ावा देने आैर इसके लिए रिजर्व बैंक पर रेपो रेट में कटौती करने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. बावजूद इसके बुनियादी उद्योगों की वृद्धि में गिरावट दर्ज की गयी है. कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक और सीमेंट क्षेत्र का उत्पादन घटने से बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जून माह में घटकर 0.4 प्रतिशत पर आ गयी यह इसका 19 महीने का निचला स्तर है. आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली आते हैं. पिछले साल जून में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 7 प्रतिशत थी.

इस खबर को भी पढ़ेंः एआईआईबी बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए धन उपलब्ध कराएगा : उद्योग जगत

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून में कोयला उत्पादन 6.7 प्रतिशत घटा, जबकि रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आयी. उर्वरक उत्पादन 3.6 प्रतिशत और सीमेंट उत्पादन 5.8 प्रतिशत नीचे आया. वहीं, माह के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 0.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई. जून, 2016 में यह 4.3 प्रतिशत घटा था.

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, जून में प्राकृतिक गैस के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत की बढोतरी हुई. समीक्षाधीन महीने में इस्पात उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 5.8 प्रतिशत रह गयी, जो जून, 2016 में 8.8 प्रतिशत रही थी. इसी तरह बिजली उत्पादन की वृद्धि दर घटकर 0.7 प्रतिशत रह गयी, जो एक साल पहले समान महीने में 9.8 प्रतिशत रही थी. बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटने का असर औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में भी दिखेगा.

कुल कारखाना उत्पादन में बुनियादी उद्योगों का हिस्सा 41 प्रतिशत बैठता है. मई में बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत रही थी. इससे पहले नवंबर, 2015 में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 1.3 प्रतिशत गिरा था. चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून की तिमाही आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर घटकर 2.4 प्रतिशत पर आ गयी है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6.9 प्रतिशत रही थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola