ePaper

#GST_Benefit: सिंथाॅल आैर नंबर वन साबुनों की कीमत में 6 से 8 फीसदी तक कटौती

Updated at : 12 Jul 2017 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
#GST_Benefit: सिंथाॅल आैर नंबर वन साबुनों की कीमत में 6 से 8 फीसदी तक कटौती

नयी दिल्ली: तेल साबुन बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने अपने ग्राहकों को कर लाभ प्रदान करते हुए साबुनों के दाम छह से आठ प्रतिशत घटा दिये हैं. सिंथोल और गोदरेज नंबर वन ब्रांड से साबुन बेचने वाली यह कंपनी जीएसटी और अच्छे माॅनसून की वजह से सितंबर से मांग में बढ़ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: तेल साबुन बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) ने अपने ग्राहकों को कर लाभ प्रदान करते हुए साबुनों के दाम छह से आठ प्रतिशत घटा दिये हैं. सिंथोल और गोदरेज नंबर वन ब्रांड से साबुन बेचने वाली यह कंपनी जीएसटी और अच्छे माॅनसून की वजह से सितंबर से मांग में बढ़ने को लेकर आशान्वित है. उसे इस वित्त वर्ष में अच्छी दूसरी तिमाही की आस है.

इस खबर को भी पढ़ेंः हीरो ने जीएसटी का लाभ देने के लिये कीमतों में की कटौती, जानें कितना लाभ मिलेगा आपको

जीसीपीएल के कारोबार प्रमुख (भारत एवं दक्षेस देश) सुनील कटारिया ने कहा कि हम जीएसटी का लाभ अपने ग्राहकों को देते हुए अपने साबुनों के दाम में छह से आठ प्रतिशत की कटौती पर आशान्वित हैं. हम अन्य उत्पादों के दाम भी नहीं बढ़ा रहे हैं, जिन पर उच्च कर लगता है जैसे बाल रंगने के रंग आदि. साबुन तेल बनाने वाली अन्य कंपनियों जैसे एचयूएल, पतंजलि, आईटीसी, इमामी , काॅलगेट पामोलिव और मारिको ने एक जुलाई से उत्पादों के दाम घटाकर या मात्रा बढ़ाकर जीएसटी लाभ ग्राहकों को दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola