रिलायंस जियो का डाटा लीक करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध

Updated at : 12 Jul 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
रिलायंस जियो का डाटा लीक करने के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ा संदिग्ध

मुंबई: दो दिन पहले रिलायंस जियो की आेर से उपभोक्ताआें के लिये गये डाटा को लीक करने के मामले में एक संदिग्ध महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने एक राजस्थान के कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बीच में छोडने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति को रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं का डाटा लीक करने […]

विज्ञापन

मुंबई: दो दिन पहले रिलायंस जियो की आेर से उपभोक्ताआें के लिये गये डाटा को लीक करने के मामले में एक संदिग्ध महाराष्ट्र पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. महाराष्ट्र पुलिस ने एक राजस्थान के कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई बीच में छोडने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति को रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं का डाटा लीक करने के मामले में कथित संलिप्तता को लेकर हिरासत में लिया. महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अधीक्षक बालसिंह राजपूत ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. इस मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने के लिए पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने में भिड़ गयी है. आरोपी की पहचान उसके उपनाम इमरान सिंपा के तौर पर की गयी है और उसे राजस्थान के चुरु जिले से हिरासत में लिया गया है.

इस खबर को भी पढ़ेंः रिलायंस जियो ने पेश किये नये प्लान : अब 399 रुपये में 84 जीबी डेटा

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अधीक्षक बालसिंह राजपूत ने कहा कि संदिग्ध कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई बीच में छोड़ चुका है. उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस के महानिरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में जांच अधिकारियों ने उस स्थान पर ध्यान केंद्रित किया, जहां से डाटा की चोरी हुई. उन्होंने कहा कि चुरु में स्थानीय पुलिस से मदद मांगी गई और संदिग्ध को जांच शुरू होने के 24 घंटे के भीतर हिरासत में लिया गया. उन्होंने बताया कि संदिग्ध के कंप्यूटर, मोबाइल और स्टोरेज उपकरण को जब्त कर लिया गया है और उसे जांच के लिए भेजा जायेगा.

उन्होंने बताया कि उसे शीघ्र गिरफ्तार दिखाये जाने की संभावना है और उसे बाद में ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया जायेगा. फिलहाल, महाराष्ट्र साइबर पुलिस, नवी मुंबई पुलिस और रिलायंस जियो अधिकारी मिलकर राजस्थान में तलाशी और जब्ती अभियान चला रहे हैं.

रविवार को ऐसी खबरें आयी थीं, जिसमें दावा किया गया था कि रिलायंस जियो के ग्राहकों के आधार आैर मोबाइल नंबर समेत अन्य विवरण कथित तौर पर किसी वेबसाइट पर लीक कर दिये गये. हालांकि, जियो ने दावा किया था कि वेबसाइट के आंकड़े अपुष्ट हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola