GST के बाद Honda ने अपनी कार की कीमतों में की 1.31 लाख तक कटौती

Updated:
विज्ञापन
GST के बाद Honda ने अपनी कार की कीमतों में की 1.31 लाख तक कटौती

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से होने वाले लाभ को ग्राहकों को हस्तांतरित करने के लिए विभिन्न मॉडलों की कीमत में (8377) 1.31 लाख रुपये तक की कटौती की है. कंपनी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली के शोरुम में उसकी ब्रियो की कीमत में (8377) 12,279, अमेज […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : होंडा कार्स इंडिया ने माल एवं सेवाकर (जीएसटी) से होने वाले लाभ को ग्राहकों को हस्तांतरित करने के लिए विभिन्न मॉडलों की कीमत में (8377) 1.31 लाख रुपये तक की कटौती की है.

कंपनी ने एक बयान में बताया कि दिल्ली के शोरुम में उसकी ब्रियो की कीमत में (8377) 12,279, अमेज की कीमत में (8377) 14,825, जैज की कीमत में (8377) 10,031 और डब्ल्यूआर-वी की कीमत में (8377) 10,064 की कटौती की गयी है. राज्यों के हिसाब से इनमें मामूली फर्क हो सकता है.

कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय मॉडल सिटी की कीमत में (8377) 16,510- (8377) 25,005 की कटौती की है. वहीं बीआर-वी की कीमत में (8377) 30,387 की कटौती की है. कंपनी की एसयूवी सीआर-वी की कीमत में (8377) 1,31,663 की कटौती की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola