लखनऊ से पीएम मोदी ने बताया, दुनिया के बाजारों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है योग…?
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ से दुनिया भर के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आखिर योग पूरे संसार के लोगों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है. योग को विश्व में रोजगार का नया बाजार करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग के कारण पूरी दुनिया […]
विज्ञापन
लखनऊ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लखनऊ से दुनिया भर के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि आखिर योग पूरे संसार के लोगों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है. योग को विश्व में रोजगार का नया बाजार करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योग के कारण पूरी दुनिया भारत से जुड़ने लगी है. मोदी ने यहां रमाबाई अंबेडकर मैदान पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 50 हजार लोगों के साथ योग करने से पहले अपने संबोधन में कहा कि विश्व के अनेक देश, जो न हमारी भाषा जानते हैं, न हमारी परंपरा जानते हैं, न हमारी संस्कृति से परिचित हैं. फिर भी योग के कारण आज पूरा विश्व भारत के साथ जुड़ने लगा है. योग जो शरीर, मन, बुद्धि को जोड़ता है, वह योग आज विश्व को अपने साथ जोड़ने में बहुत अहम भूमिका अदा कर रहा है.
इस खबर को भी पढ़ेंः अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : जीवनशैली के रोग दूर रखता है योग
पीएम मोदी ने कहा कि विश्व में एक नया रोजगार बाजार योग द्वारा तैयार हो रहा है और भारत के लोगों की प्राथमिकता सारी दुनिया में सबसे पहले रहती है. प्रधानमंत्री ने कहा कि योग के कारण अनेक नये-नये योग संस्थान आज विकसित हुए हैं. पिछले तीन वर्ष में बहुत बड़ी संख्या में योग शिक्षकों की मांग बढ़ी है. योग प्रशिक्षण संस्थानों में भी नौजवान योग को एक पेशे के रूप में स्वीकार करते हुए अपने-आप को तैयार कर रहे हैं. दुनिया के सब देशों में योग शिक्षकों की मांग हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










