ऑर कॉम को अार्थिक संकट से उबारने अनिल अंबानी नहीं लेंगे वेतन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jun 2017 4:24 PM
कोलकाता : रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी से कोई वेतन नहीं लेने का फैसला किया. इस संबंध में आर कॉम ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह निर्णय कंपनी के प्रमोटरों के कंपनीके रणनीतिककालाकल्प केप्रतिप्रतिबद्धता का हिस्सा है.वहीं, दूसरी ओर ऑर कॉम बोर्ड के सदस्यों […]
कोलकाता : रिलायंस कम्युनिकेशंस के चेयरमैन अनिल अंबानी ने चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी से कोई वेतन नहीं लेने का फैसला किया. इस संबंध में आर कॉम ने एक बयान जारी कर कहा है कि यह निर्णय कंपनी के प्रमोटरों के कंपनीके रणनीतिककालाकल्प केप्रतिप्रतिबद्धता का हिस्सा है.वहीं, दूसरी ओर ऑर कॉम बोर्ड के सदस्यों ने भी अपने21दिनों तक के अपने वेतन छोड़ने का फैसला किया है.
देश की चौथी बड़ी टेलीकॉम कंपनी के शीर्ष प्रबंधन ने यह फैसला दिसंबर तक प्रभावी रखने का निर्णय लिया. उल्लेखनीय है कि रिलायंस कम्युनिकेशन आर्थिक संकट के दौड़ से गुजर रही है और उसे बैंकरों ने कर्ज चुकाने के लिए हाल ही में सात महीने का और समय दिया है. अनिल अंबानी ने पिछले दिनों अपने निवेशकों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया था कि वे उनके साथ अपना निवेश बनाये रखेंगे तो उन्हें लाभ ही होगा और कंपनी को संकट से उबारने के लिए उनके पास एक रणनीति भी है. उन्होंने यह भी कहा था कि वर्तमान में देश की ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां आर्थिक संकट से गुजर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










