ePaper

नोटबंदी के फैसले पर विचार के लिए RBI गवर्नर तीसरी बार संसदीय समिति के समक्ष होंगे पेश

Updated at : 09 Jun 2017 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी के फैसले पर विचार के लिए RBI गवर्नर तीसरी बार संसदीय समिति के समक्ष होंगे पेश

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल छह जुलाई को संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे. समिति ने सरकार के नोटबंदी के कदम पर विचार करने के लिए चौथी बार पटेल को बुलाया है. पहले दो अवसरों पर पटेल ने यह कहते हुए हाजिरी से छूट मांगी थी कि वे मौद्रिक नीति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल छह जुलाई को संसदीय समिति के समक्ष पेश होंगे. समिति ने सरकार के नोटबंदी के कदम पर विचार करने के लिए चौथी बार पटेल को बुलाया है. पहले दो अवसरों पर पटेल ने यह कहते हुए हाजिरी से छूट मांगी थी कि वे मौद्रिक नीति की तैयारियों में व्यस्त हैं.

ये भी पढ़ें… बैंक शाखाओं को समाप्त कर देगी ऑनलाइन बैंकिंग : अमिताभ कांत

कांग्रेस सांसद वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति (वित्त) ने 18 जनवरी को पटेल से नोटबंदी के बारे में सवाल जवाब किये थे. समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘पटेल से छह जुलाई को समिति के समक्ष हाजिर होने और सदस्यों को नोटबंदी के बारे में बताने को कहा गया है. समिति को इस मामले में अपनी चर्चा अभी पूरी करनी है.’

ये भी पढ़ें… जानिये, आखिर क्यों बढ़ती है वित्त मंत्रालय आैर रिजर्व बैंक के बीच तकरार…?

समिति ने जनवरी में वित्त मंत्रालय व रिजर्व बैंक के आला अधिकारियों को बुलाकर नोटबंदी के प्रभावों पर चर्चा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola