सोनम कपूर के बेटे की पहली तस्वीर आई सामने, वायरल तस्वीरों में बेहद भावुक दिखीं बहन रिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2022 6:49 AM
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं. रिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "रिया मासी ठीक नहीं है. क्यूटनेस बहुत ज्यादा है. ये पल खूबसूरत है. आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर माँ और आनंद आहूजा सबसे प्यारे पिता.
सोनम कपूर और आनंद आहूजा हाल ही में एक बेटे का स्वागत किया. 20 अगस्त को सोनम कपूर मां बनीं. इस खबर के दो दिन बाद एक्ट्रेस की बहन रिया कपूर ने नन्हे मेहमान की पहली झलक साझा की है. रिया ने अपने नवजात भतीजे कई तस्वीरें साझा की है जिसमें वो इमोशनल नजर आ रही हैं. फिल्म निर्माता के साथ उनकी मां और नई ‘नानी’ सुनीता कपूर भी अस्पताल में दिख रही हैं.
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने इंस्टाग्राम पर नवजात बच्चे के साथ अपनी तस्वीरें साझा कीं. रिया ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, “रिया मासी ठीक नहीं है. क्यूटनेस बहुत ज्यादा है. ये पल खूबसूरत है. आई लव यू सोनम कपूर सबसे बहादुर माँ और आनंद आहूजा सबसे प्यारे पिता. नई नानी सुनीता कपूर.” तस्वीरों में ब्लैक हुडी पहने रिया नन्हे बच्चे से मिलकर भावुक हो गईं. हालांकि उन्होंने बत्तख और तितली वाले इमोजी से नवजात का चेहरा छिपा दिया.
https://www.instagram.com/p/Chji7UdvVo0/?hl=en
20 अगस्त को सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक क्यूट मैसेज टेम्प्लेट के जरिए खुशखबरी शेयर की थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “20.08.2022 को, हमने सिर झुकाए और खुले दिल से अपने खूबसूरत बच्चे का स्वागत किया. इस यात्रा में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद. यह केवल शुरुआत है, लेकिन जानिए हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है – सोनम और आनंद.” उनके इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर सेलेब्स को बधाई दी थी.
Also Read: The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो, सामने आई ये बड़ी वजह
गौरतलब है कि, सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 8 मई 2018 को एक पारंपरिक आनंद कारज समारोह में शादी की थी. उन्होंने मार्च 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. सोनम ने इंस्टाग्राम पर घोषणा करते हुए लिखा: “चार हाथ. आपको अच्छे से उठाने के लिए बेताब हैं. दो दिल. वह आपके साथ, हर कदम पर एक साथ धड़केगा. एक परिवार जो आपको प्यार और समर्थन से नहलाएगा. हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










