The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक ने छोड़ा कपिल शर्मा का शो, सामने आई ये बड़ी वजह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Aug 2022 6:03 PM
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, “द कपिल शर्मा शो का नया सीज़न पूरी तरह से नए अवतार में देखा जाएगा, जिसमें निर्माताओं ने कुछ बदलाव किए हैं. इसलिए जब आप इस बार कुछ नए कलाकारों को द कपिल शर्मा शो टीम में शामिल होते देखेंगे, वहीं कृष्णा अभिषेक आनेवाले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे.
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने हाल ही में अनाउंस किया कि द कपिल शर्मा शो जल्द ही वापसी करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपने नये लुक के साथ प्रशंसकों को यह जानकारी दी. इससे पहले खबरें थी कि शो में नये चेहरों को मौका दिया जायेगा. ऐसे में फैंस इंतजार कर रहे हैं कि शो में कौन-कौन सेलेब्स नजर आयेंगे. लेकिन शो को लेकर अब जो खबर सामने आ रही है उससे फैंस को झटका लग सकता है. बताया जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक इस शो का हिस्सा नहीं होंगे.
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, “द कपिल शर्मा शो का नया सीज़न पूरी तरह से नए अवतार में देखा जाएगा, जिसमें निर्माताओं ने कुछ बदलाव किए हैं. इसलिए जब आप इस बार कुछ नए कलाकारों को द कपिल शर्मा शो टीम में शामिल होते देखेंगे, वहीं कृष्णा अभिषेक आनेवाले सीजन का हिस्सा नहीं होंगे. इस बीच चैनल के जल्द ही शो के प्रीमियर की तारीख की आधिकारिक घोषणा करने की उम्मीद है.”
कृष्णा अभिषेक ने पिंकविला से बातचीत में कंफर्म किया कि, “मैं नहीं कर रहा हूं. एग्रीमेंट का इश्यू है.” इसके अलावा उन्होंने कुछ और खुलासा नहीं किया. बता दे कृष्णा अभिषेक शो में कई अलग-अलग किरदार निभाते हैं. उनके किरदार सपना को भी प्रशंसक बेहद पसंद करते हैं.
पिंकविला ने हाल ही में बताया था कि भारती सिंह भी द कपिल शर्मा शो के आनेवाले सीजन का सक्रिय रूप से हिस्सा नहीं बनेंगी. इस खबर की पुष्टि करते हुए भारती सिंह ने कहा था, “मैं एक छोटे से ब्रेक पर हूं, और मैं सा रे गा मा पा (लिटिल चैंप्स 9) भी कर रही हूं. तो ऐसा नहीं है कि मैं द कपिल शर्मा शो नहीं करूंगी, लेकिन मैं डेली शो में नजर नहीं आऊंगी. मैं दिखूंगी, पर बीच बीच में दिखूंगी क्योंकि अब मेरा एक बच्चा भी है, इसके अलावा कुछ शो और कार्यक्रम भी हैं.”
Also Read: दुल्हन बनीं एक्ट्रेस संग रोमांटिक हुए भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत, बोले- ये बंधन है प्यार का…
कपिल शर्मा का बहुचर्चित शो 5 जून को ऑफ एयर हो गया था. इसमें कुछ महीनों का ब्रेक लगा और इसकी जगह सोनी टीवी पर इंडियाज लाफ्टर चैंपियन ने ले ली. इससे पहले इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दर्शकों को नए सीज़न का पहला एपिसोड 3 सितंबर (शनिवार) को देखने को मिलेंगे. शो में कृष्णा अभिषेक, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा और अन्य शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










