शाहरुख खान के बॉडीगार्ड को मिलती है करोड़ों में सैलरी, जानिये स्टार्स के Bodyguards की भारी-भरकम फीस

Published by : Ashish Lata Updated At : 06 Dec 2022 4:26 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड स्टार्स के साथ साए की तरह रहने वाले बॉडीगार्ड की हर तरफ चर्चा होती है. फैंस के मन में जरूर ये ख्याल आता होगा कि आखिर उनकी सैलरी कितनी होगी. ऐसे में हम आपको बता दें कि फेवरेट स्टार्स अपनी रक्षा करने के लिए बॉडीगार्ड को करोड़ों रुपये सैलरी के तौर पर देते है.

विज्ञापन

बॉलीवुड सेलेब्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग होती है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. ये स्टार कहीं भी जाए, दर्शकों का जमावड़ा इकट्ठा हो ही जाता है. कई फैंस उनके साथ फोटो खिचवाना चाहते हैं, तो उनसे बातें करना चाहता है. ऐसे में लोगों से सुरक्षा के लिए ये स्टार्स अपने साथ बॉडीगार्ड लेकर चलते हैं. ये बॉडीगार्ड 24 घंटे उनके साथ रहते है और उन्हें भीड़ से बचाते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड सेलेब्स के बॉडीगार्ड कितनी सैलरी लेते हैं? शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण तक स्टार्स करोड़ों रुपया खर्च करते है.

शाहरुख खान बॉडीगार्ड को देते हैं करोड़ों में सैलरी

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है. एक्टर ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. एसआरके की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. वह कहीं भी जाते है, फैंस उनसे मिलने के लिए बेताब हो जाते है. कई बार तो शाहरुख खान को फैंस के बचाने के लिए पुलिस का भी सहारा लेना पड़ता है. हालांकि किंग खान के साथ उनके बॉडीगार्ड रवि हर वक्त साये की तरह रहते है. वह उनके परिवार की तरह की है. एक्टर अपने बॉडीगार्ड को हर साल 2.5 करोड़ रुपये देते हैं.

https://www.instagram.com/p/CkfnLlCoDSd/
दीपिका पादुकोण देती है इतनी सैलरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस ने अपने दम पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. फिल्म ओम शांति ओम से एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस मूवी के बाद दीपिका स्टार बन गई और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है. एक्ट्रेस का नाम फोर्ब्स की लिस्ट में भी है. उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते है. उनके पास जलाल नाम का बॉडीगार्ड है, जो उनके राखी भाई की तरह है. वह दीपिका के साथ कोने-कोने तक जाते हैं और उनकी सुरक्षा करते हैं. कथित तौर दीपिका उनको 80 लाख रुपये प्रति वर्ष देती है.

https://www.instagram.com/p/ClgjPxgLBe_/
अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंनशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बात ही अलग है. एक्टर की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों उनका इंतजार करते है. एक्टर के बॉडीगार्ड का नाम जितेंद्र शिंदे हैं. जितेंद्र छाया की तरह अमिताभ बच्चन का पीछा करते हैं. बिग बी हर साल उन्हें 1.2 करोड़ रुपये देते हैं.

https://www.instagram.com/p/CleZjXnhpeu/
सलमान खान

टाइगर 3 अभिनेता सलमान खान के पास शेरा जैसा बॉडीगार्ड है. जो उनकी हर समय रक्षा करता है. एक्टर उनको अपने छोटे भाई की तरह रखते है. भाईजान शेरा को 2 करोड़ रुपये प्रति वर्ष देते हैं.

https://www.instagram.com/p/Cg14RigMCfU/
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस जल्द ही हॉलीवुड में भी अपने हुनर का जलवा दिखाते नजर आएंगी. आलिया की अदाओं के लाखों दीवाने है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. आलिया ने करण जौहर की फिल्म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्में 2 स्टेट्स, हम्प्टी शर्मा की दुल्हानिया, राजी, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र जैसी हिट दी. एक्ट्रेस के बॉडीगार्ड का नाम सुनील तालेकर है. जिनको वो हर साल 50 लाख रुपये देती हैं.

https://www.instagram.com/p/Cj4mhGPLRVM/

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola