अपनी आने वाली फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे शाहरुख खान, जल्द होगी फिल्म की Announcement
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Oct 2020 10:56 PM
शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म के अनउंसमेंट का बेसर्बी का इंतजार कर रहे हैं. पिछले बार 2018 के क्रिसमस पर शाहरुख की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी. इसके बाद शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई. सुनने में आया है कि जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख फिल्मों के चयन में फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं. अब खबर आ रही है कि शाहरुख जल्द ही साउथ के डायरेक्टर एटली की फिल्म में डबल रोल में दिखाई देने वाले हैं. शाहरुख खान अत्ली की अगली फिल्म में पिता और पुत्र की भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म में पिता एक सीनियर रॉ एजेंट की भूमिका निभाएंगे जबकि बेटा फिल्म में एक गैंगस्टर होगा.

अमिताभ बच्चन भी निभा चुके हैं पिता-पुत्र के डबल रोल की भूमिका
आपको बता दें इसके पहले भी अमिताभ बच्चन ने सूर्यवंशम में पिता पुत्र की भूमिका निभा चुके हैं, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था.
इससे पहले भी शाहरुख ने 1998 में डुप्लिकेट, 2006 में डॉन और 2016 में फैंन में डबल रोल की भूमिका निभा चुके हैं. शाहरुख खान पिता की भूमिका के लिए स्पोर्ट्स प्रोस्थेटिक्स होंगे. सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ के पूरा होने के बाद निर्माताओं ने 2021 के मध्य तक फिल्म को शुरू करने की योजना बनाई है.
जल्द शुरू होने वाली है पठान की शूटिंग
पिंकविला ने अपने एक रिपोर्ट में बताया कि एक सूत्र ने के अनुसार इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू की जाने वाली थी लेकिन अब इसे नवंबर में शुरू किया जाएगा.
पहली बार यशराज फिल्म्स की एक्शन फिल्म में नजर आएंगे शाहरुख
आपको बता दें ये शायद पहली बार होगी जब शाहरुख यशराज फिल्म्स की किसी एक्शन फिल्म में दिखाई देंगे. इससे पहले डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, वीर जारा, चक दे इंडिया, रब ने बना दी जोड़ी, जब तक है जान और फैन जैसी रोमांटिक और ड्रामा फिल्मों में काम किया है.
इन फिल्मों में शाहरुख आने वाले हैं नजर
इस फिल्म के अलावा शाहरुख राजकुमार हीरानी की एक कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाले हैं. शाहरुख ने पिछली बार जीरो और जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी दिखलाया था, दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाइ थीं. पिछले साल शाहरुख की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसलिए उनके फैन उनकी अगली फिल्म का बेसर्बी के साथ इंतजार कर रहे हैं.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए