Jee Rahe The Hum song: पूजा हेगड़े संग रोमांस करते दिखे सलमान खान, फैंस बोले- बॉलीवुड को इग्नोर…

Jee Rahe The Hum song: लगभग आठ साल पहले ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के साथ सलमान खान ने अपनी शानदार सिंगिंग का प्रदर्शन किया था और एक ब्लॉकबस्टर गाना देने के बाद अब सलमान खान, अमाल मलिक के साथ एक बार फिर साथ आए हैं. इस गाने के बोल है ‘जी रहे थे हम’.
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान पिछले 3 दशकों से लोगों के दिलों पर छाए हुए हैं. सलमान की ऑन और ऑफ स्क्रीन प्रेजेंस की एक झलक भर पाने को उनके फैंस हमेशा बेकरार रहते है. अब सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. सलमान फैंस को ट्रीट देने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे. अब उन्होंने फिल्म का एक और नया गाना जारी कर दिया हैं जिसे उन्होंने अपनी आवाज दी है. सोमवार को ही इस गाने का टीजर जारी किया गया था.
लगभग आठ साल पहले ‘मैं हूं हीरो तेरा’ के साथ सलमान खान ने अपनी शानदार सिंगिंग का प्रदर्शन किया था और एक ब्लॉकबस्टर गाना देने के बाद अब सलमान खान, अमाल मलिक के साथ एक बार फिर साथ आए हैं. इस गाने के बोल है ‘जी रहे थे हम’. बॉलीवुड के सुल्तान इस गाने की एक झलक भर के साथ ही फैन्स और दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहे और यह पूरा गाना सामने आ चुका है जो लोगों को उनकी जादुई आवाज से रूबरू कराता है.
यह गाना एक एक ओल्ड स्कूल का रोमांस नंबर लगता है, जहां सलमान अपनी ऑन-स्क्रीन लवर पूजा हेगड़े को लुभाते दिख रहे हैं. इस गाने में राघव जुयाल, जस्सी गिल और सिद्धार्थ निगम भी दिखाई दे रहे हैं. इस गाने पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप बॉलीवुड को इग्नोर कर सकते हैं लेकिन सलमान खान को नहीं. बता दें कि ‘जी रहे थे हम’ ‘जग घूमेया’, ‘हैंगओवर’ जैसे कई हिट गानों की लिस्ट में एक और सफर गाना साबित होगा जिसमें सलमान भी हैं और उनकी जादूई आवाज भी है.
Also Read: सलमान खान का अहंकार रावण से बड़ा है,हत्या करना ही मेरा लक्ष्य- गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने नये इंटरव्यू में कहा
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में ज़ी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Budhmani Minj
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










