रणबीर कपूर ने फेंका फैन का मोबाइल? सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल, फैंस बोले- किस बात का एटीट्यूड है…

रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैन उनके साथ सेल्फी ले रहा है. हालांकि फोन में कुछ खराबी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है, जिसके बाद रणबीर गुस्सा हो गए और फोन फेंक दिया. एक्टर की हरकत के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. उनका फन-लविंग नेचर फैंस को काफी ज्यादा पसंद आता है. हालांकि एक्टर की एक हरकत की वजह से उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है, हालांकि फोन में खराबी के कारण तसवीर निकल नहीं पा रही थी, जिसके बाद फैन ने एक-दो बार ट्राई किया, लेकिन फिर भी फोटो क्लिक नहीं हुआ, ये सब देखकर रणबीर गुस्से में आ गए और उनका फोन फेंक दिया.
रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कुछ फैंस दावा कर रहे हैं कि एक्टर ऐसा कभी नहीं कर सकते हैं. ये किसी विज्ञापन का वीडियो है. हालांकि ज्यादातर फैंस रणबीर को ट्रोल कर रहे हैं. ट्विटर पर हैशटैग angryranbirkapoor ट्रेंड कर रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ”मैं वास्तव में #रणबीर कपूर के व्यवहार से हैरान हूं…शर्मनाक वायरल वीडियो”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सेल्फी लेने वाला किसी अच्छे घर का लग रहा है और सबसे बड़ी बात आपका बड़ा फैन है…आप आज जो भी हैं, इनकी वजह से ही है, तो कृपया फैंस को अच्छे से ट्रीट करें”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”ये ऐड का वीडियो है..जिसमें रणबीर कहेंगे कि ये फोन अब फेंक दो और नया इस कंपनी का फोन खरीदो”.
अगर ये वीडियो सच है तो इसे किस बात का घमंड है भाई ?? कोई बताओ #angryranbirkapoorhttps://t.co/C85nl7HlrB pic.twitter.com/CSMZeffNOc
— Fatima Khan (@afficasm) January 27, 2023
But why? 🙄🫤#angryranbirkapoor pic.twitter.com/PqG9qk3tqo
— Bijay Kumar Singha (@BijayKu03252709) January 28, 2023
इस बीच, रणबीर के पास रश्मिका मंदाना के साथ पाइपलाइन में एनिमल है. फिल्म के सेट से उनका एक वी़डियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर लंबे बाल में दिखाई दे रहे हैं. फैंस फिल्म की रिलीज के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. इसके अलावा उनके पास श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार भी है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है.
Also Read: सोशल मीडिया पर अपने बेबी का चेहरा क्यों रिवील नहीं करते हैं सेलिब्रिटीज, जानें इसके पीछे की वजह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










