Ram Teri Ganga Maili फेम मंदाकिनी 26 साल बाद कर रहीं कमबैक, इस खास प्रोजेक्ट में बेटे संग आएंगी नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2022 9:44 AM

विज्ञापन

मंदाकिनी अपने कमबैक को लेकर काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि, 'मैं निर्देशक साजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं. मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं और आखिरकार हम साथ काम कर रहे है.'

विज्ञापन

Mandakini Come Back: ‘राम तेरी गंगा मैली’ फेम मंदाकिनी के फैंस के लिए गुड न्यूज है. मंदाकिनी जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो के साथ कमबैक करने जा रही है. इस म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनके बेटे रब्बील ठाकुर नजर आएंगे. बता दें कि एक्ट्रेस काफी समय से फिल्मों से दूर है, लेकिन उनकी वापसी की खबर जानकर फैंस यकीनन काफी खुश होंगे.

कुछ महीनों पहले ही मंदाकिनी के कमबैक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब ये बात कंफर्म हो गई है कि वो म्यूजिक वीडियो के जरिए वापस आ रही है. एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर डायरेक्टर साजन अग्रवाल ने ईटाइम्स से बातचीत की. इस बारे में उन्होंने कहा, ‘वो मेरे होमटाउन मेरठ से ताल्लुक रखती है. साथ ही यह सॉन्ग एक मां के बारे में है और इसका शीर्षक मां ओ मां है. यह उनके बेटे का भी डेब्यू है.’

साजन अग्रवाल ने कही ये बात

साजन अग्रवाल ने कहा कि, ‘मंदाकिनी के साथ करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है.’ इस सॉन्ग के बोल साजन ने लिखे है और म्यूजकि बबली हक और मीरा ने दिया है. गुरुजी कैलाश रायगर ने इसे प्रोड्यूस किया है और ऋषभ गिरी ने गाया है. वहीं, साजन मंदाकिनी को लेकर एक शार्ट मूवी डायरेक्ट करने का प्लान बना रहे है.

Also Read: PHOTO : अब ऐसी दिखने लगी हैं ‘राम तेरी गंगा मैली’ की Mandakini, लेटेस्ट तसवीरों पर दिल हार बैठे फैंस

कमबैक को लेकर खुश है मंदाकिनी

मंदाकिनी अपने कमबैक को लेकर काफी खुश हैं. एक्ट्रेस ने इस बारे में कहा कि, ‘मैं निर्देशक साजन अग्रवाल जी के साथ जुड़कर बहुत खुश हूं. मैं उन्हें लंबे समय से जानती हूं और आखिरकार हम साथ काम कर रहे हैं. मां ओ मां एक बहुत ही सुंदर गाना है और मुझे तुरंत ही इससे प्यार हो गया. इस गाने की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें मेरा बेटा मुख्य भूमिका निभा रहा है. हम इस गाने की शूटिंग महीने के अंत तक शुरू कर देंगे.’

राम तेरी गंगा मैली

गौरतलब है कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ से मंदाकिनी को काफी लोकप्रियता मिली थी. फिल्म सुपरहिट रही थी. उनका नाम गैंगस्‍टर दाऊद इब्राहिम के साथ भी जुड़ चुका है. बता दें कि उनके पति का नाम पति डॉ. काग्युर टी रिनपोचे ठाकुर है और दोनों के दो बेटे है. एक्ट्रेस 26 साल बाद कमबैक कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola