नोरा फतेही मेरे और जैकलीन के रिश्ते से जलती थी...कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का सनसनीखेज खुलासा

Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Jan 2023 5:43 PM

विज्ञापन

Sukesh Chandrasekhar Letter: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर सामने आया है, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए है. उन्होंने कहा कि मेरे और जैकलीन के रिशते से नोरा को जलन होती थी. वह हमेशा जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी.

विज्ञापन

Sukesh Chandrasekhar Letter: 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अपने वकीलों के माध्यम से एक नया लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. सुकेश ने चिट्ठी में नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडीज की ओर से लगाये गए आरोपों का भी खंडन किया है. बता दें कि दोनों अभिनेत्रियों ने धारा 164 सीआरपीसी के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान दर्ज किए थे और अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा दायर चार्जशीट का हिस्सा हैं.

जैकलीन से जलती थी नोरा फतेही

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा, “नोरा हमेशा जैकलीन से जलती थी और हमेशा जैकलीन के खिलाफ मेरा ब्रेनवॉश कर रही थी, वह चाहती थी कि मैं जैकलीन को छोड़ दूं और उसे डेट करना शुरू कर दूं. नोरा मुझे दिन में कम से कम 10 बार कॉल करने की कोशिश करती थी और अगर मैं उसके कॉल का जवाब नहीं देता था, तो वह लगातार कॉल करती थी”.

महंगे गिफ्ट्स डिमांड करती थी नोरा

सुकेश ने आगे कहा, “नोरा का दावा किया है कि उसे कार नहीं चाहिए थी, यह एक बहुत बड़ा झूठ है, क्योंकि वह मेरी जान के पीछे पड़ी थी कि उन्हें रेंज रोवर चाहिए थे, लेकिन कार के रूप में स्टॉक में उपलब्ध नहीं था. इसलिए मैंने उन्हें बीएमडब्ल्यू एस सीरीज दी, जिसे वह लंबे समय तक इस्तेमाल करती रही. ईडी के पास चैट और स्क्रीनशॉट हैं, इसलिए कोई झूठ नहीं है. नोरा ने इस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन अपने सबसे अच्छे दोस्त के पति बॉबी के नाम पर रजिस्टर्ड करने के लिए कहा. मेरे और नोरा के बीच कभी भी कोई पेशेवर लेन-देन नहीं हुआ, जैसा कि वह दावा कर रही है, एक बार के कि उन्होंने मेरी चिंता फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया.

बार-बार फोन करके परेशान करती थी नोरा

सुकेश ने अपने पत्र में आगे आरोप लगाया कि “जैसा कि मैं और जैकलीन एक सीरियस रिलेशनशिप में थे, मैंने नोरा से बचना शुरू कर दिया, लेकिन वह मुझे फोन करके परेशान करती रही और साथ ही, मुझे एक म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी स्थापित करने में बॉबी की मदद करने के लिए कहती रही, जो मैंने किया. इसके अलावा वह मुझे कई तस्वीरें भेजती रहीं.” वह महंगे बैग और गहने चाहती थीं, मैंने दिया भी और आजतक वह इस्तेमाल करती है.

Also Read: गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सुकेश ने लैविश लाइफस्टाइल-बड़ा घर देने का किया था वादा, नोरा फतेही का कोर्ट में खुलासा
सुकेश ने जैकलीन फर्नांडीज पर क्या कहा?

सुकेश ने जैकलीन को लेकर कहा, “उन्होंने जो कुछ भी कहा है, मैं कुछ भी टिप्पणी या कहना नहीं चाहता, क्योंकि वह है, जिसे मैं प्यार और सम्मान देता हूं, और वह हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा है, वह कोई है, जो मेरे दिल में बसती है और जो कुछ भी उसे सही लगता है और खुश है कि वह कर सकती है. मैं इसका कभी विरोध नहीं करूंगा. क्योंकि इस पूरे मामले ने उनके करियर पर बुरा असर डाला है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola