गर्लफ्रेंड बनाने के लिए सुकेश ने लैविश लाइफस्टाइल-बड़ा घर देने का किया था वादा, नोरा फतेही का कोर्ट में खुलासा
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Jan 2023 3:51 PM
नोरा फतेही ने कोर्ट को बताया कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था, कि अगर वह उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती हैं, तो वो उन्हें शानदार लाइफस्टाइल और बड़ा घर गिफ्ट के तौर पर देगा. अभिनेत्री ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में ये बयान दिया.
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पटियाला कोर्ट ने नोरा फतेही का बयान दर्ज किया है. नोरा ने कोर्ट से कहा कि उन्हें बताया गया था कि कई अभिनेत्रियां सुकेश के लिए पागल हो रही हैं, लेकिन वह उन्हें चाहते थे. उन्होंने कहा कि सुकेश ने उनसे कहा कि अगर वह उनकी गर्लफ्रेंड बन जाती हैं, तो उन्हें बेहतर लाइफस्टाइल और नया घर गिफ्ट में मिलेगा. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर के साथ नोरा के अलावा, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज, निक्की तंबोली, चाहत खन्ना का नाम सामने आ चुका है.
जैकलीन फर्नांडीज के साथ-साथ अब नोरा फतेही ने भी सुकेश चंद्रशेखर पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में नोरा ने बयान में कहा कि सुकेश ने उनसे ‘एक बड़ा घर और एक शानदार लाइफस्टाइल’ का वादा किया था, अगर वह उनकी गर्लफ्रेंड बनने के लिए तैयार हो गई. नोरा ने कहा कि कथित ठग ने अपनी करीबी सहयोगी पिंकी ईरानी के माध्यम से उनसे बातचीत की थी.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, नोरा फतेही ने अदालत में अपने बयान में कहा, ‘शुरू में मुझे नहीं पता था कि सुकेश कौन है. बाद में, मैंने सोचा कि वह एलएस कॉर्पोरेशन नामक कंपनी में काम करता था. मेरा न तो कोई व्यक्तिगत संपर्क था और न ही मेरी उनसे कभी कोई बातचीत हुई. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और मैं उनसे कभी नहीं मिला. मैंने उन्हें केवल तभी देखा था, जब ईडी ने अपने कार्यालय में उनसे मेरा आमना-सामना कराया था.’
Also Read: जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से कहा-सुकेश ने मेरी भावनाओं के साथ खेला, एक्ट्रेस ने किए 5 बड़े चौंकाने वाले खुलासे
नोरा फतेही का हालिया बयान दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट के सामने पेश होने और जबरन वसूली मामले में अपना बयान दर्ज कराने के कुछ दिनों बाद आया है. उन्होंने बयान को सबूत के रूप में पेश किया गया था और अब रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें गवाह के रूप में माना जा रहा है. नोरा ने अपने बयान में यह भी मुझे तब पता चला कि सुकेश चंद्रशेखर एक कॉनमैन थे, जब उन्हें ईडी ने 200 करोड़ रुपये जबरन वसूली मामले में बुलाया था. उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि वह सुकेश से जुड़े मामले में एक ‘पीड़ित’ हूं, और किसी भी तरह के मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल नहीं हुई. हालांकि, ईडी ने नोरा पर कार, हीरे और डिजाइनर बैग सहित गिफ्ट लेने का आरोप लगाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










