जैकलीन फर्नांडीज ने कोर्ट से कहा-सुकेश ने मेरी भावनाओं के साथ खेला, एक्ट्रेस ने किए 5 बड़े चौंकाने वाले खुलासे
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jan 2023 8:25 AM
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब से जैकलीन फर्नांडीज फंसी है, तब से ही उनकी मुश्किलें कम नहीं होती दिखती. एक्ट्रेस ने बयान दर्ज कराते हुए सुकेश को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
Money Laundering Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अबतक कई खुलासे हो चुके है. हाल ही में एक्ट्रेस दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं. इस दौरान जैकलीन ने अपना बयान दिया और इसमें एक्ट्रेस ने कई नयी बातें बताई. उन्होंने कहा कि, सुकेश ने उनकी भावनाओं के साथ खेला.
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जब से जैकलीन फर्नांडीज फंसी है, तब से ही उनकी मुश्किलें कम नहीं होती दिखती. एक्ट्रेस ने बयान दर्ज कराते हुए सुकेश को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस ने कोर्ट को बताया है कि सुकेश ने मेरी भावनाओं के साथ खेला और मेरी जिंदगी नरक बना दी है. एक्ट्रेस ने कहा कि सुकेश ने मुझे गुमराह किया, मेरा करियर और मेरी आजीविका बर्बाद कर दी.
2. जैकलीन फर्नांडीज ने दावा किया है कि सुकेश को पिंकी ईरानी ने एक सरकारी अधिकारी के रूप में उनसे मिलवाया था. एक्ट्रेस ने कहा, पिंकी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट को यकीन दिलाया कि सुकेश गृह मंत्रालय का अधिकारी है, जिसके बाद दोनों में बात शुरू हुई.
3. जैकलीन फर्नांडीज ने बताया कि सुकेश ने खुद को सन टीवी के मालिक बताया. उसने दावा किया कि जे जयललिता के भतीजे वो है. सुकेश ने खुद को एक्ट्रेस का फैन बताया और उन्हें साउथ की फिल्में करने के लिए कहा.
4. जैकलीन ने कोर्ट को बताया कि वो और सुकेश दिन में करीब 3 बार कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते थे. वो कभी सुबह शूट से पहले, दिन में और कभी-कभी रात में उसके सोने से पहले फोन करता था. एक्ट्रेस ने बताया कि उसने कभी उसे ये नहीं बताया कि वो उसे जेल से कॉल करता था. वो एक कोने से बात करता था और उसके पीछे सोफा और पर्दा दिखता था.
5. जैकलीन ने कहा पिंकी को सुकेश की आपराधिक पृष्ठभूमि और हर चीज के बारे में पता था लेकिन उसने कभी इस बात का खुलासा नहीं किया. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि सुकेश के बारे में उसे पता नहीं था. उसने उसे अपना शेखर नाम बताया था. एक्ट्रेस ने दावा किया कि सुकेश संग उन्होंने आखिरी बार 8 अगस्त 2021 को कॉल पर बात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










