ePaper

नागिन फेम मौनी राय के लुक को देखकर फैन्स बोले- इस सादगी पर कौन ना मर जाए ख़ुदा...

Updated at : 28 Aug 2020 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
नागिन फेम मौनी राय के लुक को देखकर फैन्स बोले- इस सादगी पर कौन ना मर जाए ख़ुदा...

Mouni Roy photo : बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय (Mouni Roy) इन दिनों लंदन में हैं औऱ वहां वह अपनी आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं. इस बीच मौनी अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस से जुड़ी रहती है. हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अब एक्ट्रेस की एक तसवीर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो खुले आसमान के नीचे दिख रही है.

मौनी रॉय ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तसवीरें इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसपर फैंस खूब कमेंट कर रहे है. इन तसवीरों के कारण एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई हुई है. इस तस्वीरों में वह खुले आसमान के नीचे बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही हैं, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEYzWoMpz5g/

तस्वीरों में मौनी एक गार्डन में नजर आ रही हैं औऱ वो व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं. तस्वीरों में मौनी अलग-अलग अंदाज में पोज दे रही हैं. फैंस उनके स्टाइल और लुक की तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, हुस्न परी. एक ने लिखा, इस सादगी पर कौन ना मर जाए ख़ुदा. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने भी कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, सुंदर लड़की. वहीं, मंदिरा बेटी ने एक्ट्रेस की इन फोटो पर हार्ट शेप इमोजी पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की इस तसवीर को देख फैंस बोले पड़े- सिंदूर लगा लो…

मौनी रॉय अपनी डांसिंग स्किल की वजह से जानी जाती हैं. ‘गली-गली…’ से लेकर ‘ओढ़नी…’ तक उनके कई हिट डांस नंबर्स हैं. मौनी अपने डांसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी करती हैं. हालांकि वह एक प्रशिक्षित डांसर नहीं है. उनकी मानें, तो डांस के प्रति उनका लगाव ही है, जो वो इतनी सहजता से डांस कर लेती हैं और उसे एन्जॉय करती हैं. मौनी सुरों की भी पक्की हैं, जबकि उन्होंने उसकी भी कोई ट्रेनिंग नहीं ली है, पर अगर उन्हें मौका मिले, तो वह सिंगिंग करने को भी तैयार हैं.

वर्कफ्रंट की बात की जाए तो मौनी रॉय डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, अक्किनेनी नागार्जुन और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ दिखेंगी. कहा जा रहा है कि फिल्म में मौनी रॉय विलन के किरदार में दिखाई देंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola