ePaper

जानें अब कैसी तबीयत हैं लता मंगेशकर की? डॉक्टरों ने दिया नया हेल्थ अपडेट

Updated at : 16 Jan 2022 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
जानें अब कैसी तबीयत हैं लता मंगेशकर की? डॉक्टरों ने दिया नया हेल्थ अपडेट

लता मंगेशकर का कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट डॉक्टर ने शेयर किया है.

विज्ञापन

Lata Mangeshkar health update: मशहूर गायिका लता मंगेशकर का 8 जनवरी को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. जिसके बाद लता जी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वो अस्पताल के आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं. डॉक्टर प्रतीत समदानी ने उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट आया है.

लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है औऱ वो लगातार डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं. डॉक्टर प्रतीत समदानी ने इंडिया टुडे को बताया कि, लता मंगेशकर का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है और वो नहीं चाहती की उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों के साथ शेयर की जाए.

लता मंगेशकर एक हफ्ते से ज्यादा आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में है. बीते दिन डॉ प्रतीत समदानी ने बताया था कि, लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में निगरानी में है. हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा. उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें. वह अस्पताल में ही रहेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 10-12 दिनों तक आईसीयू में रहेगी.

Also Read: Lata Mangeshkar Health Update: कैसी हैं कोरोना पॉजिटिव लता मंगेशकर की तबीयत? डॉक्टर ने कही ये बात

लता मंगेशकर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा था कि, हम दीदी को देखने नहीं जा सकते क्योंकि यह एक COVID मामला है. हालांकि वहां पर्याप्त डॉक्टर और नर्स हैं.

92 साल की लता मंगेशकर के महज 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में गाना गा रही है. अब तक वो हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में गा चुकी है. उन्होंने अपने सात दशक से अधिक के करियर में वो 30 हजार से अधिक सॉन्ग्स गाए है. उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है, जिसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola