Singham Again: दीपिका पादुकोण के बाद 'सिंघम अगेन' में इस एक्ट्रेस ने ली एंट्री, अजय देवगन संग करेंगी रोमांस
Published by : Divya Keshri Updated At : 06 May 2023 1:03 PM
फिल्म 'सिंघम अगेन' में अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी बदमाशों से लड़ते दिखेंगी. इसमें वो 'लेडी सिंघम' के अवतार में नजर आएगी. अब नये रिपोर्ट की मानें तो इसमें एक और एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.
Singham Again: अजय देवगन (Ajay Devgn) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आती है, तब धमाल ही मचाती है. फिर से ये जोड़ी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ (Singham Again) में नजर आएगी. कुछ समय पहले मूवी की रिलीज डेट सामने आई थी. अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो इसमें करीना कपूर (Kareena Kapoor) की भी एंट्री हो गई है.
‘सिंघम अगेन’ में करीना कपूर की हुई एंट्री
फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अजय देवगन के साथ-साथ दीपिका पादुकोण भी बदमाशों से लड़ते दिखेंगी. इसमें वो ‘लेडी सिंघम’ के अवतार में नजर आएगी. अब करीना कपूर के फैंस ये जानकर खुश होंगे कि उनकी ‘सिंघम अगेन’ में एंट्री हो गई है. बेबो ने 2014 में रिलीज हुई ‘सिंघम रिटर्न्स’ में भोला एक्टर संग रोमांस किया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इसमें लीड रोल प्ले करेगी. हालांकि ये क्लियर नहीं हुआ कि वो अवनी कामत का रोल निभायेंगी या अलग कोई किरदार होगा.
https://www.instagram.com/p/Cqf3CKhSS3R/?hl=en
कब रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’?
करीना कपूर के रोल के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. कहा जा रहा है कि साल 2023 के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू होगी. बता दें कि पहले मूवी दिवाली 2024 पर रिलीज होनी थी, लेकिन अब रिलीज डेट बदल गई. अब फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. फिल्म इसी साल अगस्त से फ्लोर पर चली जाएगी. सिंघम 3 में रोहित शेट्टी और अजय देवगन 11वीं बार एक साथ काम करेंगे. सिंघम रिटर्न्स भी रोहित शेट्टी की कहानी की दुनिया का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2011 में रिलीज हुई सिंघम से हुई थी. इसमें काजल अग्रवाल थी. अभिनेता ने 2014 में फिल्म के सीक्वल सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर खान के साथ अभिनय किया और अब, अभिनेता सिंघम अगेन के साथ वापसी करेंगे.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 13 को प्रियंका चाहर चौधरी ने मारी लात, इस वजह से एक्ट्रेस नहीं करना चाहती शो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










