Ileana D'cruz ने कर ली है सगाई... बेबीमून पर मिस्ट्री मैन संग फ्लॉन्ट की रिंग... देखें फोटोज
Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jun 2023 7:49 PM
इलियाना डिक्रूज जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने बीत दिनों ही ये गुडन्यूज फैंस संग शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने आखिरकार अपने बॉयफ्रेंड के साथ एक फोटो शेयर की है. जिसमें दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े देखे जा सकते हैं. एक्ट्रेस के हाथों में एक रिंग है, जिसे देखकर फैंस एक्साइटेड हो रहे हैं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में है. अब एक्ट्रेस ने अपने ‘बेबीमून’ से कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए. इन फोटोज में इलियाना ने फैंस को अपनी बॉयफ्रेंड की झलक भी दिखाई. लेटेस्टे फोटो में उनके मिस्ट्री मैन का चेहरा तो नहीं दिख रहा है, लेकिन हाथ जरूर दिख रहा, वहीं इलियाना के हाथों में हीरे की अंगूठी देखी जा सकती है. इसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि क्या उनकी सगाई हो गई है.
इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जो फोटो शेयर की, उसमें एक टेबल पर पास्ता की प्लेट नजर आ रही थी, जिसमें इलियाना और उनके बॉयफ्रेंड हाथ पकड़े हुए थे. उनके चेहरे नजर नहीं आ रहे थे. एक्टर के ‘बेबीमून’ के दौरान ली गई फोटो में दोनों ने अपनी अंगूठियां फ्लॉन्ट कीं. अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा करने के बाद से ही इलियाना ने अपने होने वाले बच्चे के पिता की पहचान के बारे में चुप्पी साध रखी है. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके ‘बेबीमून’ पर उनके साथ कौन है, यह पहली बार है, जब अभिनेत्री ने अपने बच्चे के पिता के बारे में कोई डिटेल्स शेयर किया है.
इलियाना अपने बेबीमून पर कहां गई हैं, यो तो किसी को नहीं पता, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वह लगातार फैंस को अपडेट दे रही हैं, कि वह खूब एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस ने कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर तब चर्चा बटोरी, जब उन्होंने घोषणा की कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी. 18 अप्रैल को, अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें पोस्ट की थीं. पहला नारा ‘ऐंड सो द एडवेंचर बिगिन्स’ के साथ एक बच्चे का रॉम्पर और दूसरा एक पेंडेंट का, जिस पर ‘मम्मा’ लिखा हुआ है. इसके कैप्शन में इलियाना ने लिखा था, “जल्द ही आ रहा है. मेरी नन्ही जान तुमसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










