अमीषा पटेल को इस शख्स से प्यार करना पड़ गया था महंगा, हिट फिल्में देने के बावजूद बर्बाद हो गया था करियर

Updated:
विज्ञापन
अमीषा पटेल को इस शख्स से प्यार करना पड़ गया था महंगा, हिट फिल्में देने के बावजूद बर्बाद हो गया था करियर

Ameesha Patel Affair: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन-दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. आज हम एक्ट्रेस की डेटिंग लिस्ट के बारे में बताएंगे. एक शख्स संग प्यार करना तो अमीषा को काफी भारी पड़ा था. जानिये ये किस्सा…

विज्ञापन

बॉलीवुड की ग्लैमरस हिरोइनों में से एक अमीषा पटेल इन-दिनों गदर 2 को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. इस फिल्म के कई बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं, जिसमें सकीना को देखकर फैंस एक्साइटेड हो जाते हैं. रियल लाइफ में भी अमीषा पटेल अपनी सिजलिंग अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करती है. उनकी एक झलक पाने के लिए सभी बेताब रहते हैं. अपने एक्टिंग करियर में अमीषा ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. अमीषा को जब राकेश रोशन ने ‘कहो न प्यार है’ ऑफर किया था, तब वह अपनी पढ़ाई छोड़कर आ गई थी. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही, इसके बाद एक्ट्रेस ने सनी देओल के साथ गदर में काम किया था, ये फिल्म भी सिनेमाघरों में अच्छी कमाई की थी.

अमीषा पटेल का अफेयर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा पटेल जब ‘आप मुझे अच्छे लगने लगे’ फिल्म की शूटिंग कर रही थी. उस दौरान उनके डायरेक्टर विक्रम भट्ट से प्यार हो गया था. फिल्म के दौरान दोनों काफी करीब आ गए थे. हालांकि विक्रम उस वक्त शादीशुदा थे और अमीषा से उम्र में बड़े थे. कहा जाता है कि एक्ट्रेस के इस अफेयर ने काफी सुर्खियां बटौरी थी. उनकी करियर तक दांव पर लग गया था. हद तो तब हो गई जब अमीषा के परिवार वाले नहीं विक्रम संग उनके रिश्ते को लेकर नहीं मानें तो उन्होंने अपने मां-बाप पर ही केस कर दिया. उन पर लगभग 12 करोंड़ रुपये का हर्जाना ठोक दिया. अमीषा ने ये इल्जाम लगाया था कि उनके माता-पिता उनकी कमाई का गलत इस्तेमाल कर रह हैं. इस वाक्ये के बाद उनका इमेज काफी खराब हुआ था और उनकी बैक-टू-बैक तीन फिल्में फ्लॉप हो गई.

गदर 2 में दिखेंगी अमीषा पटेल

अमीषा पटेल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं, जिसे देखकर फैंस आहें भरते हैं. कई सालों से एक्ट्रेस किसी फिल्म में नहीं आई है. लेकिन जल्द ही वह गदर 2 के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. इस फिल्म में अमीषा सकीना के रोल में दिखेंगी. गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. बता दें कि साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर जहां 1947 में भारत के बंटवारे के दर्द को बयां करती हैं, वहीं इसका सीक्वल भारत-पाकिस्तान के एंगल से आगे बढ़ेगा.

Also Read: बिकिनी हो या फिर शॉर्ट ड्रेस, हर लुक में कहर ढाती हैं Ameesha Patel, गदर के बाद और भी ज्यादा हो गई हैं ग्लैमरस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola