Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने जब अनिल कपूर का दबा दिया था गला, सेट पर मच गया था बवाल, हैरान कर देगी वजह

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 एक्टर सनी देओल ने जब अनिल कपूर का दबा दिया था गला, सेट पर मच गया था बवाल, हैरान कर देगी वजह

Sunny Deol-Anil Kapoor fight: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन-दिनों गदर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ऐसे में फैंस उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं. जब हम आपको वो किस्सा बताएंगे, जब अनिल कपूर और सनी देओल के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई थी.

विज्ञापन

Sunny Deol-Anil Kapoor fight: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. उन्होंने दामिनी, घातक गदर जैसी फिल्मों से अपना लोहा मनवा लिया है. आज हम आपको गदर 2 एक्टर के बारे में कुछ अनसुने किस्से बताएंगे, जो शायद ही आप लोग जानते होंगे. यह घटना साल 1998 में आई फिल्म ‘राम अवतार’, इंतकाम और ‘जोशीले’ से जुड़ा है. जहां अनिल कपूर और सनी देओल के बीच जबरदस्त लड़ाई हो गई थी. मामला इतना बिगड़ गया था, कि आजतक दोनों ने एक दूसरे से बात तक नहीं किया है.

सनी देओल और अनिल कपूर के रिश्ते में आई दरार

दरअसल सनी देओल और अनिल कपूर ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है. इन फिल्मों के दौरान दोनों के रिश्ते में खट्टास आना शुरू हो गया था. दोनों सिब्ते हसन रिजवी की फिल्म ‘जोशीले’ की भी शूटिंग कर रहे थे. इसी फिल्म के दौरान डायलॉग को लेकर दोनों सितारों में मनमुटाव हो गए. जब फिल्म का पोस्टर आया तो अनिल कपूर का नाम ऊपर था और सनी का नीचे. रीलीज के बाद अनिल कपूर की हर जगह तारीफ हो रही थी, जो बात सनी देओल को बिल्कुल पसंद नहीं आई और दोनों के रिश्ते में दरार आना शुरू हो गया.

जब सनी देओल ने पकड़ लिया था अनिल कपूर का गला

ऐसे में जब दोनों राम अवतार फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तब एक सीन में सनी देओल को अनिल कपूर का गला दबाना था. इसको करते समय सनी इतनी जोश में आ गए कि उन्होंने अनिल कपूर का गला ज्यादा जोड़ से दबा दिया. जिसके बाद कुछ समय के लिए एक्टर की सांस अटक गई थी. इस वाक्ये के बाद सेट पर हंगामा मच गया था. डायरेक्टर के कट बोलने पर भी सनी देओल ने अनिल कपूर का गला नहीं छोड़ा. बड़ी मुश्किल के बाद दोनों को अलग किया गया था.

Also Read: सनी देओल के साथ इन अभिनेताओं का है 36 का आंकड़ा, नफरत इतनी कि एक दूसरे को देखना तक नहीं करते हैं पसंद
गदर 2 कब होगी रिलीज?

गौरतलब है कि सनी देओल पाकिस्तान जा चुके है. एक्टर गुरु नानक की 550वीं जयंती के अवसर पर करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए थे. बता दें कि गणतंत्र दिवस 2023 के मौके पर फिल्म के निर्माताओं और कलाकारों ने एक नया पोस्टर शेयर किया था. गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज होगी. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर: एक प्रेम कथा में सनी के साथ अमरीश पुरी और अमीषा पटेल थे. 2001 में रिलीज हुआ फिल्म उस समय बॉलीवुड इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक था. दो दशक से अधिक समय बाद सीक्वल आता है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola