ePaper

बॉलीवुड के इस मशहूर गीतकार का निधन, विजय पथ और खिलाड़ी जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िखे थे गीत

Updated at : 04 Jun 2020 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
बॉलीवुड के इस मशहूर गीतकार का निधन, विजय पथ और खिलाड़ी जैसी फ‍िल्‍मों के ल‍िखे थे गीत

Anwar Sagar Death: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अनवर सागर (Anwar Sagar) का 70 साल में निधन हो गया है. बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है. फिलहाल उनके निधन की वजह का पता नहीं चल सका है. उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिये है, जिनमें वादा रहा सनम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसे गीत शामिल हैं. उनके निधन पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने भी ट्वीट किया.

विज्ञापन

Anwar Sagar Death: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार अनवर सागर (Anwar Sagar) का 70 साल में निधन हो गया है. सूत्रों ने बताया कि बुधवार दोपहर कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनका निधन हो चुका था. उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट गाने दिये है, जिनमें वादा रहा सनम, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसे गीत शामिल हैं. उनके निधन पर इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने भी ट्वीट किया.

Also Read: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी लिमिटेड ने ट्वीट में लिखा है, “अनुभवी गीतकार और आईपीआरएस के सदस्य रहे अनवर सागर जी का आज निधन हो गया. वह ‘वादा रहा सनम’ जैसे गीत लिखने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने विजय पथ और याराना जैसी प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए भी गीत लिखे थे. इस कठिन समय में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले.’

गायक और इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) के बोर्ड के सदस्य सैयद अहमद ने कहा कि अनवर ‘हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई.’ अहमद ने कहा कि उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं.

बता दें कि 80 और 90 के दशक में अनवर सागर ने कई हिट गाने लिखे हैं. इनमें अक्षय कुमार और आयशा जुल्का स्टारर फिल्म खिलाड़ी का गाना ‘वादा रहा सनम, होंगे जुदा ना हम’ भी शामिल है. डेविड धवन की याराना, जैकी श्रॉफ स्टारर सपने साजन के, अक्षय कुमार की खिलाड़ी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, अजय देवगन स्टारर फिल्म विजयपथ जैसी कई फिल्मों के गीत उन्होंने ही लिखे थे.

वहीं, कुछ दिन पहले संगीतकार वाजिद खान का 1 जून को निधन हो गया. वाजिद खान के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री स्‍तब्‍ध है. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे फिल्म तथा संगीत उद्योग को एक भारी क्षति बताया है. लॉकडाउन की वजह से जानेमाने संगीतकार के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा कुछ करीबी ही शामिल हो पाए. वाजिद का पार्थिव शरीर वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola