ePaper

फैन ने बनाया विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो, अनुष्का शर्मा ने नाराजगी भरा पोस्ट किया शेयर

Updated at : 31 Oct 2022 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
फैन ने बनाया विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो, अनुष्का शर्मा ने नाराजगी भरा पोस्ट किया शेयर

अनुष्का ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “कुछ ऐसी घटनाओं का अनुभव किया है जहां कुछ प्रशंसकों ने कोई दया या कृपा नहीं दिखाई है, लेकिन यह वास्तव में सबसे बुरी बात है.

विज्ञापन

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भरा पोस्ट शेयर किया है क्योंकि फैन ने उनकी निजता का उल्लंघन किया है. विराट कोहली के उनके होटल के कमरे में घुस गए और बेडरूम का एक वीडियो पोस्ट किया और उनका सामान दिखाया. इस वीडियो को साझा कर कोहली ने अपना गुस्सा जाहिर किया है. इस लेकर अब अनुष्का शर्मा ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है.

अनुष्का शर्मा ने जताई नाराजगी

अनुष्का ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए वीडियो का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, “कुछ ऐसी घटनाओं का अनुभव किया है जहां कुछ प्रशंसकों ने कोई दया या कृपा नहीं दिखाई है, लेकिन यह वास्तव में सबसे बुरी बात है. एक इंसान का पूर्ण अपमान और उल्लंघन और जो कोई भी इसे देखता है और सोचता है कि सेलिब्रिटी हो तो डील करना पड़ेगा तो पता होना चाहिए कि आप भी समस्या का हिस्सा हैं. कुछ आत्म-नियंत्रण का अभ्यास करने से सभी को मदद मिलती है. अगर आपके बेडरूम के साथ ऐसा हो रहा है तो रेखा कहां है?”

undefined
निजता को लेकर बहुत अजीब सा महसूस कराया है

नाराज कोहली ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मैं समझता हूं कि प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं और उनसे मिलने के लिए एक्साइटिड होते हैं और मैंने हमेशा इसकी सराहना की है. लेकिन यहां यह वीडियो भयावह है और इसने मुझे अपनी निजता को लेकर बहुत अजीब सा महसूस कराया है.”

https://www.instagram.com/p/CkXVWI6g7Ff/ मैं अपने होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं रख सकता

उन्होंने आगे लिखा,” अगर मैं अपने होटल के कमरे में प्राइवेसी नहीं रख सकता, तो मैं वास्तव में किसी भी व्यक्तिगत जगह पर ऐसी उम्मीद कहां कर सकता हूं ?? मैं इस तरह की कट्टरता और निजता के पूर्ण आक्रमण से ठीक नहीं हूं. कृपया लोगों की निजता का सम्मान करें और उन्हें मनोरंजन की चीज के रूप में न लें. “

Also Read: 3 साल बाद भारत लौट रहीं प्रियंका चोपड़ा, तस्वीर शेयर कर जाहिर की घर आने की खुशी प्राइवेट रहना पसंद करते हैं विराट अनुष्का

बता दें कि, विराट और अनुष्का हमेशा से प्राइवेट रहना पसंद करते हैं. उन्होंने मीडिया से बेटी वामिका की तस्वीरें साझा नहीं करने का भी अनुरोध किया है. उन्होंने यह तर्क दिया कि वह फैसला करेगी कि एक बार जब वह बड़ी हो जाएगी तो उसे क्या और कितना साझा करना है.

विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola