Satyaprem Ki Katha की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन की चमकी किस्मत, खरीदा इतना महंगा अपार्टमेंट, जानिए कीमत

कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर चर्चा में है. कार्तिक ने मुंबई के आलीशान जुहू इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. हालांकि इससे पहले वो किराए के घर में रहते थे.
बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं. भले ही कार्तिक की फिल्म दर्शकों को उतना इम्प्रेस नहीं कर पाई, लेकिन फिर भी उनकी किस्मत बुलंदियों पर है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो भूल भुलैया 2 एक्टर को अपना नया आशियाना मिल गया है. एक्टर ने 17.50 करोड़ रुपये का एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है.
कार्तिक आर्यन ने खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट
कार्तिक आर्यन ने मुंबई के आलीशान जुहू इलाके में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है, जिसकी कीमत 17.50 करोड़ रुपये है. रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेसीडेंसी सोसाइटी में सिद्धि विनायक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर अपार्टमेंट है. इसका कारपेट एरिया लगभग 1,916 वर्ग फीट है. 30 जून को हुए इस लेनदेन में 1.05 करोड़ रुपये का स्टांप शुल्क भुगतान शामिल था. इस टावर में एक्टर को दो कार पार्किंग एरिया मिलेगा.
किराए के घर में रहते थे एक्टर
कार्तिक आर्यन ने इस साल की शुरुआत में एक्टर शाहिद कपूर से तीन साल की लीज पर जुहू तारा रोड पर एक अपार्टमेंट किराए पर लिया था. इस अपार्टमेंट के लिए एक्टर करीब 2.89 करोड़ रुपये पे कर रहे थे. हालांकि नये अपार्टमेंट में वो कब तक शिफ्ट होंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि जुहू में कई स्टार्स का घर है, जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहिद कपूर, रितिक रोशन, अजय देवगन और काजोल का नाम शामिल हैं.
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन
वहीं, कुछ दिन पहले कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फिल्म चंदू चैंपियन के रिलीज डेट की घोषणा की. स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर रिलीज होने की उम्मीद है. चंदू चैंपियन की कहानी एक खिलाड़ी की असाधारण असल जीवन की कहानी है, जिसमें उसकी कभी हार न मानने की भावना को दर्शया गया हैं. फिल्म के साथ, दर्शक कार्तिक को एक रियल लाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म करते देखेंगे जिसमें वह लीड चंदू का किरदार निभाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










