पूजा भट्ट के बाद भारत जोड़ो यात्रा को मिला सुशांत सिंह का समर्थन, कहा- हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे', VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 11 Nov 2022 8:28 AM
राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा' में एक्टर सुशांत सिंह शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है. एक्टर राहुल गांधी की ओर देखकर कहते है, घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है. आपने यह रास्ता चुना है. यह मुश्किल है.
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुई थी. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. अब इस यात्रा में एक और एक्टर शामिल हुए और उनका नाम है- सुशांत सिंह. एक्टर महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और उन्होंने पदयात्रा भी की.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का एक्टर सुशांत सिंह हिस्सा बने. उन्होंने राहुल के साथ पदयात्रा की और साथ ही एक जनसभा को संबोधित भी किया. उन्होंने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो लिखते है, मुहब्बत जीतेगी, नफ़रतें हारेंगी. लड़ेंगे! जीतेंगे! इसमें वो कहते दिख रहे है कि, मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था.
मुहब्बत जीतेगी,
नफ़रतें हारेंगी।लड़ेंगे!
जीतेंगे!!@RahulGandhi @BJYindia @NCPspeaks @INCIndia #BharatJodoYatra pic.twitter.com/Wd5SSxOkMP— सुशांत सिंह sushant singh سشانت سنگھ (@sushant_says) November 10, 2022
आगे सुशांत सिंह ने कहा, मैंने सोचा कि यह कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं. लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है.’ एक्टर राहुल गांधी की ओर देखकर कहते है, घृणा फैलाई जा रही है एवं प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है. आपने यह रास्ता चुना है. यह मुश्किल है. एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है.
Also Read: Uunchai Box Office Prediction: बॉक्स ऑफिस पर चलेगा फिल्म ‘ऊंचाई’ का जादू? जानिए पहले दिन कितनी होगी कमाई
सुशांत सिंह कहते है, कुंवर नारायण की पंक्तियां आज सुबह ही पढ़ रहा था, जब तुम अपने मस्तक पर बर्फ का पहला तूफ़ान झेलोगे और कांपोगे नहीं. तब तुम पाओगे कि कोई फ़र्क़ नहीं, सब कुछ जीत लेने में और अंत तक हिम्मत न हारने में. ये सुनकर राहुल गांधी ताली बजाने लगते है. उन्होंने कहा, जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं, वे किसी न किसी दिन जीत प्राप्त करेंगे. राहुल के साथ वो पदयात्रा में कुछ देर साथ चली भी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










