परिणीति चोपड़ा से शादी करने वाले हैं AAP MP राघव चड्ढा? बताया- जल्द करेंगे बड़ा अनाउंसमेंट
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Mar 2023 6:41 AM
सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को मुंबई में लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा गया था. दोनों को साथ देखते ही फैंस वीडियोज पर ताबड़तोड़ सवाल करने लगे. अब उन्हें लेकर बड़ा अपडेट आया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) अपने अफेयर की खबरों को लेकर खबरों में बने है. दोनों की तसवीरें और वीडियोज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. तसवीरें वायरल होते ही फैंस कयास लगान लगे कि दोनों के बीच जरूर कुछ पक रहा है. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ कहा नहीं है. लेकिन अब इसपर कुछ बड़ा अपडेट आया है.
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को मुंबई में लंच और डिनर डेट पर साथ में देखा गया था. दोनों को साथ देखते ही फैंस इसपर ताबड़तोड़ सवाल करने लगे. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें सूत्र ने बताया कि, उनके परिवारों के शादी पर चर्चा शुरू करने के बाद दोनों हाल ही में डिनर पर गए थे. वो एक-दूसरे को जानते थे, एक-दूसरे को पसंद करते और उनके पसन्द-नापसन्द सेम है. उनके परिवार कुछ समय से एक-दूसरे को जानते है.
सूत्र ने ये भी बताया कि, जल्द ही एक फॉर्मल अनाउंसमेंट और रोका समारोह होगा. अभी तक कोई फॉर्मल समारोह नहीं हुआ है, लेकिन परिवार इस पर चर्चा कर रहे है और जल्द ही कोई सेरेमनी होगा. दोनों परिवार दोनों के एक साथ होने से खुश हैं. अभी तक सेरेमनी के लिए डेट फिक्स नहीं हुआ है क्योंकि दोनों काफी बिजी है. हालांकि छोटा सा सेरेमनी होगा, जिसमें परिवार के सदस्य रहेंगे.
Also Read: अजय देवगन को ऑफर हुआ था Karan Arjun में करण का रोल, इस वजह से भोला एक्टर ने किया था रिजेक्ट!
नई दिल्ली के रहने वाले राघव चड्ढा संसद के सबसे कम उम्र के सांसद हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में विदेश में अध्ययन किया है. परिणीति ने रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के साथ लेडीज वर्सेस रिकी बहल से अभिनय की शुरुआत की थी. वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन हैं और राघव की तरह उन्होंने यूके में पढ़ाई की है. उन्होंने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से स्नातक किया. परिणीति को आखिरी बार अमिताभ बच्चन और अनुपम खेर के साथ सूरज बड़जात्या की फिल्म उंचाई में देखा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










