14 साल का लंबा इंतजार खत्म… सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा संग मुलाकात पर कही दिल की बात

Updated:
विज्ञापन

सुनीता आहूजा,कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह

सुनीता आहूजा ने हाल ही में अपने भतीजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ 14 साल बाद हुई मुलाकात को लेकर भावुक बातें शेयर कीं.

विज्ञापन

सुनीता आहूजा ने 14 साल बाद फाइनली कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह माफ कर दिया है. दोनों का मिलन लाफटर शेफ्स के सेट पर हुआ. इस दौरान सुनीता पहली बार रेयान और कृषांग से भी मिलीं, जिससे यह मुलाकात और भी खास बन गई. अब उन्होंने अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया.

कृष्णा और कश्मीरा से मिलकर सुनीता को मिला सुकून

एक इंटरव्यू में सुनीता ने बताया कि वह अब मन में दूरियों का बोझ नहीं रखना चाहती थीं. उन्होंने कहा कि पहले भी कृष्णा और कश्मीरा से बातचीत हुई थी, लेकिन इस बार उन्होंने शो में बिना बताए पहुंचकर उन्हें सरप्राइज देने का फैसला किया. जब वह वहां पहुंचीं तो सब कुछ एकदम इमोशनल हो गया. उन्होंने कहा कि कृष्णा और कश्मीरा उनके अपने बच्चों जैसे हैं और उनसे मिलकर उन्हें बहुत सुकून मिला.

कृष्णा के बेटे को देखकर खुश हुई सुनीता

सुनीता ने यह भी बताया कि 14 साल पहले हुए विवाद ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया था, लेकिन अब उन्होंने सब कुछ पीछे छोड़ने का फैसला कर लिया है. खासकर जब उन्होंने पहली बार अपने पोते को देखा, तो उनका दिल खुशी से भर गया. उन्होंने बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि वे बहुत प्यारे हैं और उन्हें देखकर उन्हें अपना ही अक्स नजर आया.

क्या हुआ था लाफ्टर शेफ्स के सेट पर

लाफ्टर शेफ्स के दौरान जब सुनीता अचानक मंच पर पहुंचीं, तो कृष्णा भी हैरान रह गए. माहौल पहले हल्का-फुल्का था, लेकिन जल्द ही सब इमोशनल हो गए. कश्मीरा ने भी पुराने मुद्दों के लिए माफी मांगी और रिश्तों को फिर से मजबूत करने की बात कही.

यह भी पढ़ें- अक्षरा सिंह को रवि किशन ने कहा था ‘आलू का बोरा’, फिर एक्ट्रेस ने खुद को ऐसे बदला

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola