रेस में अक्षय खन्ना वाला रोल पहले Saif Ali Khan को हुआ था ऑफर, एक्टर ने इस वजह से किया रिजेक्ट

Updated:
विज्ञापन
रेस में अक्षय खन्ना वाला रोल पहले Saif Ali Khan को हुआ था ऑफर, एक्टर ने इस वजह से किया रिजेक्ट

सैफ अली खान ने सालों बाद खुलासा किया कि फिल्म रेस में उन्हें सबसे पहले अक्षय खन्ना का रोल ऑफर हुआ था. हालांकि बाद में उन्होंने बड़े भाई का किरदार निभाना जरूरी समझा.

विज्ञापन

सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य इन-दिनों नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसमें एक्टर हरियाणवी लहजे वाले एक पुलिसवाले के रूप में दिखाई दे रहे हैं. अब सैफ ने खुलासा किया है कि उन्हें ‘ओमकारा’, ‘परिणीता’ और ‘कर्तव्य’ जैसी फिल्मों में यूं ही रोल नहीं मिला, इसके लेकर काफी मेहनत करनी पड़ी.

रेस में अक्षय खन्ना का रोल सैफ अली खान को हुआ था ऑफर

सैफ को फिल्मों में रोल पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी. उन्होंने न्यूज 18 संग इंटरव्यू में कहा, “मुझे ‘एक हसीना थी’ में वो भूमिका निभाने के लिए भी निर्माताओं को मनाना पड़ा, जो मैंने आखिरकार निभाई. ‘रेस’ में भी डायरेक्टर चाहते थे कि मैं अक्षय खन्ना की भूमिका निभाऊं… वो एक शानदार भूमिका थी, लेकिन मैंने उनसे कहा कि मैं बड़े भाई की भूमिका निभाना चाहता हूं, जो थोड़ा अधिक जिम्मेदार हो.”

सीरियस रोल निभाना सैफ के लिए नहीं था आसान

सैफ अली खान ने बातचीत के दौरान बताया कि लोग उन्हें लंबे समय तक रोमांटिक कॉमेडी और हल्के-फुल्के किरदारों में ही देखते रहे. ऐसे में गंभीर और अलग तरह के रोल मिलना उनके लिए आसान नहीं था. उनका कहना था कि फिल्ममेकर्स को उन पर भरोसा दिखाने के लिए काफी हिम्मत करनी पड़ती थी.

ओमकारा में लंगड़ा त्यागी के किरदार से मिली हिम्मत

हालांकि, ओमकारा में लंगड़ा त्यागी का किरदार पूरी तरह विशाल भारद्वाज की सोच का नतीजा था. सैफ ने माना कि उन्होंने खुद कभी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसा डार्क और देसी किरदार निभाने का मौका मिलेगा. उनके मुताबिक, अगर विशाल भारद्वाज उन्हें यह रोल ऑफर नहीं करते, तो शायद वह खुद कभी इस तरह के किरदार के बारे में सोचते भी नहीं.

विशाल भारद्वाज ने ऑफर किया था रोल

सैफ ने कहा कि ओमकारा के मामले में फैसला पूरी तरह विशाल भारद्वाज का था. उन्होंने खुद कभी जाकर ऐसा रोल मांगने की कोशिश नहीं की, क्योंकि वह अपनी इमेज से बिल्कुल अलग था. सैफ का मानना है कि शांत, गंभीर और कम बोलने वाले किरदार आमतौर पर उन्हें ऑफर ही नहीं किए जाते थे.

यह भी पढ़ें- फाइनली आरजे माहवश ने युजवेंद्र चहल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बताया दोनों के बीच क्या है सच

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola