PHOTOS: पटना में सड़क पर तालाब जैसा दिखा नजारा, बारिश के बाद देखिए जलजमाव की तस्वीरें..

Bihar Weather: राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई. इसके बाद जलजमाव की तस्वीरें सामने आई. दो घंटे में की बारिश से शहर के कई मुहल्लों में एक से डेढ़ फीट तक पानी लग गया. इस कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

राजधानी पटना में जमकर बारिश हुई. इसके बाद जलजमाव की तस्वीरें सामने आई. शनिवार दोपहर तीन से पांच बजे के बीच लगभग दो घंटे तक जिले में जमकर बारिश हुई.

18.2 एमएम की जोरदार बारिश से शहर के निचले इलाकों में एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया. बारिश में कई लोग सड़क पर नजर आए. इस कारण उन्हें परेशानी का भी सामना करना पड़ा.

सबसे अधिक जलजमाव खेतान मार्केट, बिरला मंदिर रोड, और राजेंद्र नगर रोड नंबर एक और दो में दिखा. जलजमाव लोगों की परेशानी का कारण बन गया.

गांधी मैदान सर्किल में जेपी गोलंबर के सामने इस दौरान एक से डेढ़ फीट तक पानी दिखा. आयकर गोलंबर के पास होटल पाटलिपुत्रा के पीछे से हाइकोर्ट की ओर जाने वाली सड़क में भी डेढ़ फीट तक पानी जमा हो गया.

विधानसभा के सामने शहीद स्मारक गोलंबर पर भी आधा फीट से एक फीट तक पानी दिखा. टूटी सड़क और जलजमाव से अशोक राजपथ में आने जाने में परेशानी हुई.

अशोक राजपथ में डबल डेकर और मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से सड़क के टूटे होने और उसमें बारिश का जल भर जाने से लोगों को आने जाने में परेशानी हुई. कंकड़बाग के भी कई मोहल्लों में बारिश के दौरान जलजमाव दिखा.

पूर्वी इंदिरानगर, रामकृष्णा नगर और जगनपुरा जैसे निचले इलाकों में भी कई जगह जलजमाव हुआ. करबिगहिया में भी कई जगहों पर जलभराव दिखा और इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई.

बारिश खत्म होने के बाद कई इलाकों में तेजी से पानी निकल गया. बारिश के दौरान ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन को उनकी पूरी क्षमता से चलाया गया. इसके कारण बारिश खत्म होने के बाद तेजी से पानी निकला और देर शाम तक अधिकतर जगहों पर आधा फीट या उससे भी कम पानी बच गया था.

केवल खेतान मार्केट और बिरला मंदिर रोड जैसे इलाकों से देर रात तक पानी निकलता रहा. वहीं, कई इलाकों में अब भी पानी जमा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi Shiva
Worked as Anchor/Producer from March 2022 to January 2023 at DTV Bharat TV channel. Have worked with Sixth Sense weekly newspaper from August 2021 to January 2022. Have done 21 days internship at Clinqon India as a Social media intern. Post Graduated in Journalism and Mass Communication from Central University of South Bihar, Gaya. Graduated in English from Purnea Mahila College, Purnea.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




