ePaper

Sawan Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना "ए भोले बाबा" रिलीज, इंटरनेट पर गाने ने मचाई धूम

Updated at : 09 Jul 2023 10:39 AM (IST)
विज्ञापन
Sawan Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना "ए भोले बाबा" रिलीज, इंटरनेट पर गाने ने मचाई धूम

Sawan Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना "ए भोले बाबा" रिलीज हो गया है. इसके बाद यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों को यह नया गाना खूब पसंद आ रहा है. लाखों लोगों ने इस गाने को देखा है.

विज्ञापन

Sawan Song: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह का सावन स्पेशल गाना “ए भोले बाबा” रिलीज हो गया है. इसके बाद यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. पवन सिंह ने एक बार फिर से अपनी इस भक्ति के गाने से शिव भक्तों पर जादू कर दिया है. इस कारण यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि सावन का शुभारंभ हो चुका है. इस महीने कई भोजपुरी गाने रिलीज होते है. लेकिन, इस बार भी पवन सिंह ने अपने गाने से श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में सराबोर कर दिया है.

पवन सिंह ने भगवान भोलेनाथ के भक्तों को गाना किया समर्पित

श्रद्धालुओं के बीच पवन सिंह का यह गाना खूब सुना जा रहा है. इस गाने को लाखों लोगों ने देख लिया है. यह गाना तेजी से व्यूज के सारे रिकॉर्ड को तोड़ता नजर आ रहा है. गाना “ए भोले बाबा” को मां अम्मा फिल्म भक्ति के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. इसमें पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है. इसको लेकर पवन सिंह ने कहा है कि भगवान शिव हमेशा से हमारे आराध्य रहे हैं और यह पवित्र महीना उनके लिए समर्पित है. मेरा यह गाना भगवान भोलेनाथ के भक्तों को समर्पित है, जो कठिन तप कर इन दिनों कांधे पर कांवर लेकर उनके दरबार में जाते हैं और उनका जलाभिषेक करते हैं.

Also Read: बिहार: आम तोड़ने के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, शेखपुरा में 23 लोग गिरफ्तार
लखनऊ में रिकॉर्ड किया गया गाना

अभिनेता ने आगे कहा कि मेरी श्रद्धा बाबा भोलेनाथ में रही है. मालूम हो कि गाना “ए भोले बाबा” के गीतकार विजय चौहान है. जबकि, म्यूजिक विकी वॉक्स का है. इस गाने का ऑडियो म्यूजिक लखनऊ में रिकॉर्ड किया गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में प्रियंका महाराज मुख्य रूप से नजर आ रही हैं. गाने का निर्देशन रवि पंडित ने किया है और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने किया है.

Also Read: पटना में शिल्पा शेट्टी ने जताई लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा, जब सत्तू भी पीने की मिली सलाह तो जानें क्या बोलीं..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola