ePaper

होली को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी, पटना सहित इन स्टेशनों पर 16 से खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर

Updated at : 15 Mar 2022 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
होली को लेकर रेलवे ने की खास तैयारी, पटना सहित इन स्टेशनों पर 16 से खुलेंगे अतिरिक्त टिकट काउंटर

यात्रा टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए 16 से 23 मार्च तक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, धनबाद, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., गया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जायेंगे.

विज्ञापन

पटना. होली पर ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर पूर्व मध्य रेल की ओर से सुविधा के लिए अनेक कदम उठाये गये हैं. ट्रेनों, स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, यात्री सुविधा, सुरक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है.

यात्रा टिकट प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए 16 से 23 मार्च तक पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, धनबाद, दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., गया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जायेंगे.

यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा मुहैया कराते हुए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता सहित देश के अन्य प्रमुख स्टेशनों से पूर्व मध्य रेल के विभिन्न स्टेशनों के लिए नियमित ट्रेनों के अलावा 24 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन के आवागमन की जानकारी सहज उपलब्ध हो सके, इसके लिए स्टेशनों पर निरंतर उद्घोषणा की जा रही है. मोबाइल द्वारा यूटीएस टिकट प्राप्त करने संबंधी उद्घोषणा सुनिश्चित की जा रही है.

सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी

यात्री सुरक्षा को लेकर मुख्य स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे से रेल सुरक्षा बलों द्वारा चौबीस घंटे गहन निगरानी की जा रही है. अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए कुछ प्रमुख स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड के साथ रेल सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है.

महिला यात्रियों की सुविधा हेतु आरपीएफ की महिला वाहिनी टीम सक्रिय है. साथ ही राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) व रेल सुरक्षा बल के बीच समन्वय स्थापित करके भीड़ प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये गये हैं. यात्री नशाखुरानी गिरोह का शिकार नहीं हो, इस पर विशेष ध्यान है.

टिकट दलालों के खिलाफ अभियान

टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए सभी मंडलों में रेल टिकट के अवैध कारोबार करने वालों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. प्रमुख स्टेशनों के आरक्षण कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं, ताकि टिकट दलालों पर सीधी निगरानी रखी जा सके. स्टेशनों, ट्रेनों, शौचालय, कोच आदि में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन