ePaper

पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को लखीसराय में विजय सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, सेल्फी लेने वालों की जुटी भीड़

Updated at : 24 Sep 2023 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
पटना हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को लखीसराय में विजय सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी, सेल्फी लेने वालों की जुटी भीड़

बिहार-झारखंड समेत देश को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मिली सौगात मिली है. पीएम मोदी ने रविवार को सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. 9 ट्रेनों में एक बिहार और एक झारखंड को मिली है, जो हावड़ा तक चलेंगी.

विज्ञापन
undefined

बिहार-झारखंड समेत देश को 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की मिली सौगात मिली है. पीएम मोदी ने रविवार को सभी वंदे भारत ट्रेनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

undefined

9 वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रा में लगने वाला समय तो कम होगा ही कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी. 9 ट्रेनों में एक बिहार और एक झारखंड को मिली है, जो हावड़ा तक चलेंगी.

undefined

बिहार और झारखंड को दूसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे पहले बिहार और झारखंड के बीच एक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन किया जा रहा था, जो पटना से खुलकर रांची और फिर रांची से वापस पटना पहुंचती थी.

undefined

अब दोनों ही राज्यों के लिए अलग-अलग वंदे भारत ट्रेन मिली है. एक का परिचालन पटना से हावड़ा के बीच होगा, जबकि दूसरी ट्रेन झारखंड की राजधानी रांची से हावड़ा तक चलाई जाएगी.

undefined

लखीसराय स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के पहुंचने के बाद बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को हावड़ा के लिए रवाना किया गया. मौके लखीसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक व दो पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जिसमे स्थानीय विधायक सह विधान सभा के प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने लखीसराय रेलवे स्टेशन पर विभिन्न तरह की सुविधा की मांग की.

undefined

वंदे भारत ट्रेन एक घंटे विलंब 15 बजकर 25 मिनट पर लखीसराय स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन के पहुंचने के साथ ही ड्राइवर एवं गार्ड को स्वागत तथा सम्मान किया गया. 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रहने के बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर हावड़ा के लिए रवाना कर दिया गया. इस दौरान सेल्फी लेने वालों की भीड़ जुटी रही.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन