Bihar Crime News: अररिया में घर में सोये वार्ड सदस्य की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने एक आरोपित को उठाया

Bihar Crime News: अररिया में घर में सोयी अवस्था में ही एक वार्ड सदस्य को धारदार हथियार से रेतकर मार डाला. पुलिस की टीम जांच में जुटी है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मामला रुपया लेन-देन से जुड़ा भी हो सकता है.
Bihar Crime News: अररिया में एक वार्ड सदस्य की हत्या अपराधियों ने देर रात उसके घर में घुसकर कर दी. जोकिहाट थाना अंतर्गत मटियारी पंचायत के वार्ड नंबर नौ स्थित हय्याधार गांव की ये घटना है जब वार्ड सदस्य मो. रईसुद्दीन (26 वर्ष) की हत्या गला रेतकर कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली है वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों को पकड़ने में लगी है.
वार्ड सदस्य की हत्या का मामला रुपया लेन-देन से जुड़ा भी हो सकता है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है. इस हत्याकांड मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार भी किया गया है. मृतक की पत्नी आसियाना व मां रशीदा की निशानदेही पर अझुवा गांव निवासी मासूम रेजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की है.
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. साथ में डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम भी भागलपुर से पहुंची और छानबीन में जुटी. प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की गयी. वहीं शव को अररिया सदर अस्पताल भेजा गया. चुनावी रंजिश को लेकर भी पुलिस जांच करेगी. हालाकि अनुसंधान पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या का कारण क्या था.
Also Read: गया में अगवा बच्ची की हत्या, नदी में दबी लाश को नोच रहे थे कुत्ते, ग्रामीण में भारी आक्रोश
मृतक अपने पीछे पत्नी और सात बच्चों को छोड़कर गया है. परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिजनों की ओर से मुआवजे की मांग भी की जा रही है. बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद आए दिन जनप्रतिनिधियों व उनके परिजनों की हत्या का मामला सामने आ रहा है. चुनाव के ठीक बाद हत्याओं का दौर अचानक तेजी से बढ़ गया था.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




