बिहार के छह जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने चार लाख मुआवजा देने का दिया निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2022 7:50 PM
सांकेतिक फोटो
बिहार में हर दिन वज्रपात से मौत की खबर सामने आ रही है. बुधवार देर शाम से गुरुवार तक वज्रपात से कूल 11 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें सबसे अधिक तीन मौतें गया और कैमूर जिले में हुई है. इन मौतों से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के आश्रितों को तत्काल चार लाख मुआवजा देने का निर्देश दिया है.
बिहार में वज्रपात से हो रही मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. राज्य में बुधवार देर शाम से गुरुवार तक वज्रपात से कूल 11 लोगों की मौत हो गई है. ठनका से मरने वाले लोगों में कैमूर से तीन, गया से तीन, नवादा से दो, रोहतास से एक, बक्सर से एक और बांका से एक लोग शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में वज्रपात से हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह प्रभावित परिवारों के साथ हैं. उन्होंने सभी मृतक के परिजनों को तत्काल चार – चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं. साथ ही लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का पालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.
बिहार सरकार ने वज्रपात की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए इंद्रवज्र ऐप के इस्तेमाल की भी सलाह दी है. राज्य की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने एक विज्ञप्ति जारी कर वज्रपात से हो रही मौतों पर चिंता जाहिर की है और साथ ही लोगों को इंद्रवज्र ऐप डाउनलोड करने की सलाह दी है.
Also Read: रणवीर सिंह पर मुजफ्फरपुर में परिवाद दायर, अश्लील तस्वीरों से महिलाओं की भावना आहत करने का लगा आरोप
इससे पहले बुधवार को जमुई जिले में भी दो लोगों की ठनके के चपेट में आने से मौत हो गई थी. जमुई जिले के चकई प्रखंड में दो अलग अलग जगहों पर वज्रपात होने की वजह से दो किसानों की मौत हो गई थी. दोनों की मौत उस वक्त हुई थी जब वह खेत में धान की रोपनी कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










