Live Updates

Bihar Weather Today: बिहार में बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, जानिये 16 जनवरी तक की रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

Bihar Weather Today : बिहार के 8 जिलों में अभी भी सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है. फिलहाल दो दिनों तक ठंड के तेवर नहीं कम होने जा रहे हैं. मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है. जानिये क्या है मौसम का हाल…

विज्ञापन

बारिश को लेकर पूर्वानुमान

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. घने कोहरे का असर पूरे प्रदेश में है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि आगामी 16 जनवरी तक सूबे में कहीं बारिश के आसार नहीं हैं.

पटना एयरपाेर्ट से हवाई परिचालन प्रभावित

घने धुंध का असर पटना एयरपाेर्ट से हवाई परिचालन पर मंगलवार को भी दिखा. इसकी वजह से सुबह में सबसे पहले लैंड करने वाली स्पाइसजेट की दिल्ली की फ्लाइट एसजी-8721 और रात में सबसे आखिर में इंडिगाे की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 6इ6383 रद्द रही. हालांकि, ये दोनों प्लांड कैंसिलेशन थीं और स्पाइसजेट व इंडिगाे प्रबंधन ने इसकी सूचना यात्रियाें काे पहले दे दी थी. इसलिए उन्हें अधिक परेशानी नहीं हुई. इसके साथ ही सात जोड़ी फ्लाइटें भी देर से आयीं व गयीं.

रोहतास के डेहरी में अभी सबसे कम ठंड

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रोहतास के डेहरी में अभी सबसे कम ठंड है. जहां का अधिकतम तापमान आज 21 डिग्री दर्ज किया गया. जबकि बांका जिला में आज भी सबसे अधिक ठंड है. यहां का न्यूनतम तापमान आज 5.4 डिग्री मापा गया है.

दैनिक मौसम रिपोर्ट

4 जिलों में दिन का पारा और लुढ़का

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आज सूबे के 4 जिलों में दिन का पारा और लुढ़का है. खगड़िया, गया, औरंगाबाद और रोहतास में न्यूनतम तापमान कम हुआ है.

बांका में आज भी सबसे अधिक ठंड

बिहार का मौसम अपडेट: बांका में मंगलवार को सबसे अधिक ठंड रही थी. वही हाल बुधवार को भी है. सूबे का सबसे कम पारा बांका में ही है. यहां का न्यूनतम तापमान आज 5.4 डिग्री मापा गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola