Bihar Weather News Live: बिहार में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
Bihar Weather Today Live: बिहार में मानसून सक्रिय है. पहले लोग बारिश के लिए तरस रहे थे. लेकिन, इसके बाद कई इलाकों में भारी बारिश हुई. जानिए बिहार में मौसम का हाल क्या है. बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे अपने लय में आना शुरु कर दिया है. कई जगहों पर बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया. इसके बाद विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. अभी तक कुल बारिश सामान्य से कम है. लेकिन, आगे इसी तरह से बारिश होने पर संभावना जताई जा रही है कि वर्षा सामान्य हो जाएगी.
बिहार में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
बिहार में दो दिनों तक भारी बारिश होगी. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. फिलहाल, राज्य में अच्छी बारिश के आसार है.
बिहार के कई जिलों में ठनका की चेतावनी, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
बिहार के कई जिलों में ठनका की चेतावनी है. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. साथ ही लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की है.
बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
बिहार के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है. वहीं, कई जिलों में ठनका का अलर्ट है.
मौसम ने ली करवट, पटना में हुई झमाझम बारिश
राजधानी पटना में मौसम ने करवट ली है. राजधानी पटना में झमाझम बारिश हो रही है. इससे लोगों को उमस से राहत मिली है.
रोहतास व औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
रोहतास व औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी दी है. IMD के अनुसार पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों और साउथ-ईस्ट झारखंड तक कम दबाव का केंद्र बना हुआ है. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी उत्तरप्रदेश पर भी बना है. इनके संयुक्त प्रभाव से बिहार में बारिश होने की संभावना मजबूत हुई है.
सितंबर में सामान्य से 12% हुई कम बारिश, जानें अक्टूबर का तापमान पूर्वानुमान
सितंबर में सामान्य से 12% कम बारिश हुई है. वहीं, अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में बिहार में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद मौसम असामान्य ही रहेगा. रविवार को आइएमडी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक अक्तूबर महीने में उच्चतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. जबकि, दक्षिण-पूर्वबिहार में बारिश सामान्य से अधिक होगी. अक्तूबर का मौसम सामान्य नहीं रहने के आसार हैं. इस माह दिन में सामान्य से अधिक गर्मी महसूस होगी.
लेखक के बारे में
By Sakshi Shiva
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए