Bihar Jobs: एनसीएस पोर्टल पर जिले के 10 हजार युवा रजिस्टर्ड, मगर 10 महीने में केवल 515 को मिली नौकरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2023 2:06 AM
Bihar Jobs: बढ़ती बेरोजगारी के दौर में इंटर व स्नातक की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है. इस वर्ष में जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं ने पोर्टल पर जॉब सीकर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है.
Bihar Jobs: बढ़ती बेरोजगारी के दौर में इंटर व स्नातक की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल बेहतर अवसर उपलब्ध करा रहा है. इस वर्ष में जिले के 10 हजार से अधिक युवाओं ने पोर्टल पर जॉब सीकर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें करीब चार हजार ने श्रम संसाधन विभाग के गन्नीपुर स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय से रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि अन्य ने खुद ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है. वहीं, पिछले 10 महीने में 25 जॉब कैंप लगाये गये, जिणमें 515 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिली है. नियोजनालय में लगने वाले जाॅब कैंप में बिहार के विभिन्न जिलों में बैंकिंग, कृषि, एजुकेशन सहित अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियां ही आती हैं. नियोजन पदाधिकारी शिखा राय का कहना है कि अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में दो महीना बाकी है. अंतिम समय में ज्यादा-से-ज्यादा युवाओं को अवसर देने की योजना है.
पोर्टल पर स्थानीय से अंतरराष्ट्रीय तक के अवसर
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से एनसीएस पोर्टल संचालित किया जाता है. इस पर स्थानीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के अवसर उपलब्ध हैं. पहली प्रक्रिया में पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. जॉब सीकर्स के साथ ही इंप्लॉयर्स के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता और रुचि के अनुसार अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध अवसर के बारे में जानकारी ले सकेंगे.
काउंसेलिंग के लिए भी उपलब्ध है सुविधा
एनसीएस पोर्टल के माध्यम से बेरोजगार युवा काउंसेलिंग भी करा सकते हैं. पोर्टल पर काउंसलर उपलब्ध हैं. काउंसेलिंग के लिए पोर्टल पर छात्रों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. साथ ही तय करना होगा कि किस तरह की काउंसेलिंग चाहते हैं. शिक्षा से लेकर रोजगार तक के लिए अलग-अलग काउंसलर का भी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
जनवरी में जॉब कैंप में चयनित युवा
तिथि-अंतिम चयन
10 जनवरी- 12
18 जनवरी- 20
21 जनवरी- 20
23 जनवरी- 22
28 जनवरी- 14
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










