Bihar Breaking News Live: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने रामचरितमानस विवाद पर कहा- वो सदा के लिए मिट जाएंगे
Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…
रामचरितमानस विवाद पर बोले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बांका से रामचरितमानस विवाद को लेकर कहा कि रामचरितमानस और संतों का अपमान हम कभी सहन नहीं करेंगे.ऐसा करने वाले सदा कि लिए मिट जाएंगे.
महाचंद्र प्रसाद सिंह का नामांकन आज
सारण स्नातक से बिहार विधान परिषद उम्मीदवार बने महाचंद्र प्रसाद सिंह आज अपना नामांकन कर रहे हैं. सारण में वो आयुक्त कार्यालय नॉमिनेशन के लिए पहुंचे. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे.
हार्डकोर महिला नक्सली ने गर्भपात की मांगी इजाजत
लखीसराय में गिरफ्तार एक हार्डकोर महिला नक्सली ने चौंकाने वाले दावे किए. उसने बताया कि संगठन के पुरूष कैसे उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा और वो गर्भवती हो गयी. महिला नक्सली अब गर्भपात की इजाजत मांग रही है.
भागलपुर में हत्या की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम
भागलपुर में जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक के युवक 21 वर्षीय अक्षय कुमार की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गयी. गुरुवार रात करीब 10.45 बजे की घटना है. हालांकि गंभीर हालत में परिवार के लोगों ने मायागंज अस्पताल में उपचार के लिए लाया. लेकिन डॉक्टरों ने अक्षय कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं शुक्रवार को हत्याकांड मामले में जांच को एफएसएल टीम व थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
उपेन्द्र कुशवाहा की Y+ सुरक्षा पर बोले संजय जायसवाल
जदयू छोड़कर नयी पार्टी बनाने वाले नेता उपेन्द्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि यह केन्द्र सरकार और बिहार पुलिस के बीच का मामला है. इस पर किसी को सवाल नहीं उठाना चाहिए.
भागलपुर में फंदे से लटका मिला दसवीं कक्षा के छात्र का शव
भागलपुर में एक छात्र का शव फंदे से लटका मिला है. क्रिकेट मैच खेलने बोकारो जाने से पहले छात्र का शव बरामद किया गया.झारखंड क्रिकेट बोर्ड से अंडर 19 मैच खेले आकाश आनंद की मौत हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए