भोजपुरी अभिनेत्री का सुसाइड नोट हुआ था वायरल, अक्षरा सिंह से लेकर शिल्पी राज का कंट्रोवर्सी से रिश्ता

Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म स्टार कई बार कंट्रोवर्सी में घिरे है. इंडस्ट्री के बड़े से बड़े एक्टर विवादों के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते है. कभी इनके निजी जीवन के कारण इनकी चर्चा होती है, तो कभी यह अपने किसी विवादित बयान को लेकर फंस जाते है.
Bhojpuri News: भोजपुरी फिल्म स्टार कई बार कंट्रोवर्सी में घिरे है. इंडस्ट्री के बड़े से बड़े एक्टर विवादों के कारण सोशल मीडिया पर छाए रहते है. कभी इनके निजी जीवन के कारण इनकी चर्चा होती है, तो कभी यह अपने किसी विवादित बयान को लेकर फंस जाते है. यह अपने अभिनय से लेकर विवादों के कारण भी सुर्खियों में बने रहते है. इसमें सबसे पहला नाम तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का है. इन दोनों के बीच की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है. यह दोनों अक्सर ही एक दूसरे पर किसी ना किसी वजह से भड़कते रहते है.
गौरतलब है कि खेसारी के हाल ही में 200 गाने डिलीट हो गए थे. इसके बाद खेसारी ने बिना नाम लिए पवन सिंह को इसका जिम्मेदार ठहराया था. लेकिन उनके फैंस उनका इशारा समझ गए थे. वहीं, पवन सिंह से ब्रेकअप के बाद अक्षरा सिंह भी चर्चाओं में बनी रहती है. अक्षरा सिंह के इशारों में पवन सिंह की पोल खोलने पर कई बार वह कंट्रोवर्सी में बनी रहती है. अक्षरा सिंह के बाद संभावना सेठ भी कई बार विवादों में घिरी है. भोजपुरी इंडस्ट्री में अभिनेत्री शिल्पी राज, त्रिशाकर मधु, प्रियंका पंडित का एमएमएस लीक मामले ने तहलका मचा दिया था. हर तरफ इस बात की चर्चा हुआ करती थी.
Also Read: भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को पिता बनाना चाहते थे IPS, महज 18 साल की उम्र में की फिल्मी करियर की शुरुआत
संभावना सेठ के कई किस्से सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. इनके अलावा शिल्पी राज भी कंट्रोवर्सी का शिकार हुई है. आपको बता दें कि शिल्पी राज का एक बार एमएमएस वीडियो लीक हो गया था. इसके बाद उनका सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. सुसाइड नोट के वायरल होने के बाद एक्ट्रेस ने सफाई भी दी थी.
Published By: Sakshi Shiva
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




