ePaper

PHOTOS: बिहार के भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन की अद्भुत तस्वीरें, सबसे बड़ी शोभायात्रा देखें..

Updated at : 27 Oct 2022 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: बिहार के भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन की अद्भुत तस्वीरें, सबसे बड़ी शोभायात्रा देखें..

भागलपुर की सबसे बड़ी विसर्जन शोभा यात्रा बुधवार देर शाम से शुरू हो गयी. काली प्रतिमा विसर्जन जुलूस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है. करीब 24 घंटे शहर भ्रमण के बाद पहली मूर्ति विसर्जित होती है. देखिये विसर्जन जुलूस की कुछ खास तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

भागलपुर में करीब 100 मूर्तियां स्थापित की जाती हैं. लेकिन विसर्जन के दौरान सबसे आगे जुलूस में परबत्ती की बुढ़िया काली प्रतिमा ही रहती हैं. बुधवार की शाम को प्रतिमा बेदी पर से उठाया गया.

undefined

विसर्जन जुलूस के दौरान लोग अपने हाथों में तलवार, भाला जैसे परंपरागत हथियार से करतब दिखा रहे थे. दरअसल जुलूस के दौरान ऐसा हर साल होता है.

undefined

कहीं-कहीं पर ढोल-ढाक तो कहीं पर बैंड बाजे तो कहीं पर बैंड-बाजे की व्यवस्था की गयी थी. लोग काली मां को विदा करने के दौरान बेहद आनंदित होकर झूमते दिखे. महिला-पुरुष बच्चे सभी आनंदित थे.

undefined

महासमिति के अंतर्गत 79 प्रतिमाओं का अलग-अलग जत्था विभिन्न मार्गों से स्टेशन चौक के लिए रवाना हुआ.

undefined

विसर्जन शोभायात्रा स्टेशन चौक से वेराइटी चौक, खलीफाबाग, कोतवाली चौक, नयाबाजार, बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार, आदमपुर, खंजरपुर होते हुए मुसहरी गंगा तट विसर्जन तालाब में निर्धारित समय दोपहर एक बजे तक पहुंचेगी़.

undefined

स्टेशन चौक पर सबसे पहले सभी प्रतिमाओं को लाया जाता है. श्रद्धालु यहां समय से पहले पहुंच गये थे.

Also Read: Bihar: भागलपुर में काली प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के बारे में जानकर रह जाएंगे दंग, जानें क्या है खास…
undefined

यहां पर युवाओं की टोली गाजे-बाजे की धुन पर थिरक रहे थे, तो श्रद्धालु पारंपरिक हथियार लहराकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे.

undefined

मां काली की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ उमड़ी रही.

undefined

बुधवार रात परबत्ती से काली प्रतिमा उठने से पहले सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गयी. केंद्र से मिली एसएसबी कंपनी के जवानों को परबत्ती की प्रतिमा के साथ तैनात किया गया था.

undefined

परबत्ती से स्टेशन चौक के मार्ग पर कदम कदम पर पुलिस जवान तैनात दिखे. इनकी निगरानी में विसर्जन जुलूस निकाला गया.

undefined

डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी, एएसपी सिटी, सदर एसडीएम, डीएसपी, इंस्पेक्टर, सार्जेंट मेजर विसर्जन यात्रा के दौरान मौजूद थे.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन