Bihar Train News: बिहार में इस रूट पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का बदला समय, जानिए नया शेड्यूल

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

Bihar Train News (सांकेतिक फोटो)

Bihar Train News: रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया. इसके साथ ही ट्रेनों के नए समय के साथ-साथ उसके ठहराव के बारे में भी जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Bihar Train News: बिहार में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर आ गई है. पटना-गया रेलखंड पर चलने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग में पूर्व मध्य रेलवे की ओर से बदलाव किया गया है. यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है. तीनों पैसेंजर ट्रेनों की नई टाइमिंग और ठहराव के बारे में जानकारी दी गई है.

पटना-गया मेमू पैसेंजर ट्रेन

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से गाड़ी नंबर 63251 पटना-गया मेमू पैसेंजर पटना से दोपहर 1:45 बजे निकलती थी और गया में शाम 4:55 बजे पहुंचती थी. लेकिन, अब पटना से दोपहर 2:30 बजे निकलेगी और गया में शाम 5:30 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का स्टॉपेज पुनपुन (2:53 बजे), तारेगना (3:20 बजे), जहानाबाद (3:52 बजे), टेहटा (4:17 बजे), बेला (4:35 बजे) और अन्य स्टेशनों पर होगा.

पटना-गया स्पेशल ट्रेन

इसके साथ ही गाड़ी नंबर 03667 पटना-गया स्पेशल की बात करें तो, यह पटना से सुबह 10:30 बजे निकलती थी और गया में दोपहर 1:40 बजे पहुंचती थी. लेकिन, अब पटना से सुबह 9:30 बजे निकलेगी और गया में दोपहर 1:15 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव पुनपुन (9:56 बजे), तारेगना (10:26 बजे), जहानाबाद (11:03 बजे), टेहटा (11:27 बजे), बेला (11:55 बजे) और अन्य स्टेशनों पर होगा.

गया-पटना स्पेशल ट्रेन

इसके अलावा गाड़ी नंबर 03656 गया-पटना स्पेशल गया से सुबह 7:10 बजे निकलती थी और पटना में सुबह 9:20 बजे पहुंचती थी. लेकिन, अब गया से सुबह 5:20 बजे निकलेगी और पटना में सुबह 8:15 बजे पहुंचेगी. इस पैसेंजर ट्रेन का ठहराव बेला (5:43 बजे), टेहटा (6:02 बजे), जहानाबाद (6:14 बजे), तारेगना (6:43 बजे), पुनपुन (7:18 बजे) और अन्य स्टेशनों पर होगा.

NTES ऐप से लें सही जानकारी

पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्रा ने बताया कि, गया–पटना रूट पर 25 से ज्यादा ट्रेनों का रोज संचालन होता है, जिसमें पैसेंजर, एक्सप्रेस, वंदे भारत और सुपरफास्ट ट्रेनें शामिल हैं. यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो 139 हेल्पलाइन या NTES ऐप से सही समय और ठहराव की जानकारी जरूर लें.

श्रावणी मेला स्पेशल

श्रावणी मेला को देखते हुए रेलवे ने गाडी संख्या 15619/15620 गया-कामाख्या-गया एक्सप्रेस को सुल्तानगंज स्टेशन पर अस्थाई ठहराव देने का फैसला लिया है. 11 जुलाई से 09 अगस्त 2025 तक सुल्तानगंज स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव मिलेगा. गया-कामाख्या एक्सप्रेस 17:45 बजे सुल्तानगंज पहुंचेगी और 17:47 बजे स्टेशन से खुलेगी.

(मृणाल कुमार की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar Teacher: बिहार में 26 हजार से अधिक शिक्षकों के ट्रांसफर की पहली लिस्ट जारी, ज्वाइनिंग से जुड़ी आयी बड़ी जानकारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन