क्या कानून सिर्फ विपक्ष के लिए है? तेजस्वी यादव बोले- बिहार में अपराधियों को सत्ता का समर्थन है
तेजस्वी यादव
Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी सत्ता का संरक्षण प्राप्त कर खुलेआम अपराध कर रहे हैं और चुनाव आयोग और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है.
Table of Contents
Bihar Chunav 2025: राजद नेता तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग (ECI) पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, “बिहार में दिन-दहाड़े हत्याएं हो रही हैं, एसआई की हत्या हो रही है और विपक्ष के नेताओं की भी जान ली जा रही है. एफआईआर दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम रैलियों में घूम रहे हैं, उनके पास बंदूकें और बारूद होती हैं. इन घटनाओं के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.”
चुनाव आयोग मर गया है क्या?
तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, “चुनाव आयोग मर गया है क्या? क्या कानून केवल विपक्ष के लिए है, जबकि सत्ताधारी लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती? चाहे हत्या हो या अन्य अपराध, सब कुछ अनदेखा किया जा रहा है.”
राजद नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों को सत्ता का पूरा समर्थन प्राप्त है और यह स्थिति अब पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है. उन्होंने यह भी कहा, “चुनाव आयोग कहीं गायब है. 10-10 हजार रुपये रिश्वत बांटी जा रही हैं, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही.”
बिहार की जनता सब देख रही है- तेजस्वी
तेजस्वी ने दावा किया कि बिहार की जनता सब देख रही है और इस बार एनडीए को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर भी सवाल पूछा गया, लेकिन राजद नेता ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पीएम मोदी पर उठाये सवाल
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी को टैग करते हुए X पर लिखा, “आज रोहतास जिला में भी ताबड़तोड़ गोलियां चली है. कई लोगों को गोली लगने की सूचना है. आशा है आप इन्हें प्रधानमंत्री प्रमाणित सुशासनी सत्कर्मों की श्रेणी में रख मंगलराज की संज्ञा अवश्य देंगे और जंगलराज को लताड़ेंगे. आपका धन्यवाद! कल आरा में प्रमोद कुशवाहा और प्रियांशु कुशवाहा की सत्ता समर्थित अपराधियों ने हत्या कर दी. कृपया अपने भाषण में जंगलराज का जिक्र जरूर करें, क्योंकि आपके प्रत्याशी खून-खराबा कर रहे हैं.”
इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले तेजस्वी के लिए राघोपुर से आई बुरी खबर, राकेश रौशन ने थामा बीजेपी का दामन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए