ePaper

Election Express: राजनगर में पर्यटन की संभावना पर सभी एकमत, चौपाल में इस सवाल पर घिर गये विधायक प्रतिनिधि

Updated at : 03 Sep 2025 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
Election Express: राजनगर में पर्यटन की संभावना पर सभी एकमत, चौपाल में इस सवाल पर घिर गये विधायक प्रतिनिधि

Election Express: प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस अभियान के तहत सोमवार को राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान लोगों ने चौक चौराहों पर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. अधिकांश लोगों ने इलाके की जर्जर सड़क, तकनीकी शिक्षा, रामपट्टी को प्रखंड बनाने व पेयजल की परेशानी का मुद्दा उठाया.

विज्ञापन

Election Express: मधुबनी. प्रभात खबर इलेक्शन एक्सप्रेस अभियान के तहत सोमवार को राजनगर विधानसभा क्षेत्र के वक्ताओं ने क्षेत्र में जर्जर हो चुकी सड़कों, रामपट्टी को प्रखंड घोषित करने व राजनगर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने का मामला उठाया. वहीं भाजपा नेताओं कहा कि लगातार विकास का काम हो रहा है. हर वर्ग के लोगों को योजना से लाभान्वित किया जा रहा है. जहां सडक जर्जर है, वहां लगातार कार्य हो रहा है.

ये नेता रहे मौजूद

मनमोहन उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में राजद के हरि यादव, भाजपा नेता शंकर झा, प्रवक्ता सह मुखिया कोइलख पंचायत शेखर सुमन दीपक, पूर्व पार्षद उदय मंडल, प्रखंड आत्मा के पूर्व अध्यक्ष राम सुंदर महतो शामिल हुए. इस कार्यक्रम में जनता ने किसानों की समस्याओं से भी जनप्रतिनिधियों अवगत हैं. नेताओं ने जनता को आश्वासन दिया कि उनके निदान की दिशा में भी ठोस कार्रवाई होगी.

कार्यक्रम में उपस्थित राजद के हरि यादव, भाजपा नेता शंकर झा, भाजपा प्रवक्ता सह मुखिया शेखर सुमन दीपक, पूर्व पार्षद उदय मंडल, प्रखंड आत्मा पूर्व अध्यक्ष राम सुंदर महतो.

रामपट्टी में स्टेडियम बनाने के आश्वासन

राजद के हरि यादव ने कहा कि कई बार लोगों ने विधायक को रामपट्टी में स्टेडियम बनाने के आश्वासन पर वोट देकर जिता दिया. पर आज तक सदन में बात तक नहीं उठा पाये. प्रखंड आत्मा पूर्व अध्यक्ष राम सुंदर महतो ने कहा कि यहां के किसानों की सबसे प्रमुख समस्या सिंचाई है. इसका समुचित इंतजाम होना चाहिए. उदय मंडल ने कहा कि सुखाड़ प्राकृतिक आपदा है. बारिश ही इसका सबसे ठोस निदान है. बारिश नही हुई है, इसके कारण परेशानी हो रही है.

समस्याओं का कभी नहीं होगा अंत

भाजपा नेता शंकर झा ने कहा कि विधायक के एच्छिक कोष के अतिरिक्त सरकार से मिलने वाली राशि को पारदर्शिता के साथ हर क्षेत्र में विकास मद में खर्च किया जा रहा है. प्रवक्ता सह मुखिया शेखर सुमन दीपक ने कहा कि विधायक सबसे अधिक क्षेत्र में समय देते हैं. हर वर्ग के लोगों की समस्याओं को सुनते और उसके निदान के लिए काम करते हैं. समस्याओं का आना व निदान करना प्रक्रिया है. इसका कभी अंत नहीं होगा.

Also Read: Bihar News: मल्टीनेशनल कंपनी एवरट्रेड इंडिया दरभंगा में लगायेगा प्लांट, खेल और फुटवियर प्रोटक्ट का होगा उत्पादन

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन