दरभंगा से शुरू होकर सीतामढ़ी पहुंचेगी आज राहुल गांधी की यात्रा, प्रियंका-तेजस्वी के साथ CM एमके स्टालिन भी रहेंगे मौजूद

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Aug 2025 9:47 AM

विज्ञापन

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान ली गई राहुल गांधी की तस्वीर

Voter Adhikar Yatra: दरभंगा के जीवछ घाट से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत हो चुकी है. जो शाम 4 बजे तक मुज़फ्फरपुर पहुंचेगी. प्रियंका गांधी, एमके स्टालिन और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े विपक्षी नेता इस यात्रा में साथ है. जिससे महागठबंधन की ताकत और विपक्षी एकजुटता का संदेश साफ तौर पर जनता तक पहुंच रही है.

विज्ञापन

Voter Adhikar Yatra: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा ने सियासी माहौल गर्म कर दिया है. यात्रा की शुरुआत बुधवार को दरभंगा के जीवछ घाट से हुई है. जहां भारी भीड़ उमड़ी. राहुल गांधी के साथ इस मौके पर उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मौजूद हैं. खास बात यह रही कि बिहार की सियासत के बड़े चेहरे- आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भी कदम से कदम मिला रहे हैं.

सूत्रों के अनुसार समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भी इस यात्रा में शामिल होने की चर्चा है, जिससे यह साफ झलकता है कि विपक्ष एकजुट होकर वोट चोरी और चुनावी धांधली के मुद्दे को बड़ा एजेंडा बनाना चाहता है.

दरभंगा से मुजफ्फरपुर, फिर सीतामढ़ी

राहुल गांधी ने दरभंगा शहर में करीब 30 किलोमीटर की पदयात्रा की और शाम चार बजे के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचेगे. यहां से वे आगे सीतामढ़ी के लिए रवाना होंगे. राहुल की मौजूदगी और सड़कों पर जुटे समर्थकों की भीड़ ने पूरे इलाके का माहौल चुनावी रंग में रंग दिया. यात्रा के दौरान राहुल-प्रियंका जनता से मिल रहे हैं और लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं. उनके साथ विपक्षी नेताओं की मौजूदगी ने साफ संदेश दिया कि यह यात्रा सिर्फ कांग्रेस की नहीं, बल्कि पूरे महागठबंधन और विपक्षी एकजुटता की झलक है.

मुजफ्फरपुर में वोटर अधिकार यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिसकी तस्वीर आप देख सकते हैं.

कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ता पहुँचने लगे हैं

राहुल गांधी ने कहा- बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी वोट चोर है

मधुबनी में यात्रा के दसवें दिन राहुल गांधी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि “आप यात्रा में आओ. बच्चा-बच्चा कह रहा है मोदी वोट चोर है. बच्चे मेरे कान में आकर कहते हैं, लेकिन मीडिया को बात समझ नहीं आती.” राहुल के इस बयान ने माहौल में हलचल मचा दी और समर्थकों के बीच जोश भर दिया.

मुजफ्फरपुर की चार विधानसभा सीटों से गुजरेगी यात्रा

यात्रा का अगला पड़ाव मुजफ्फरपुर की चार विधानसभा सीटें होंगी- गायघाट, बोचहां, मीनापुर और औराई. इसके साथ ही नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा. दिलचस्प यह है कि नगर विधानसभा कांग्रेस के पास है और यहां से पार्टी विधायक विजेंद्र चौधरी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरने का दावा कर रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस यात्रा के जरिए कांग्रेस न केवल मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रही है, बल्कि बिहार में अपने खोए जनाधार को भी दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

Also Read: भाजपा विधायक को सवालों से घेरा, हाजीपुर में लोगों ने RJD नेता को भी लपेटा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन