पूर्णिया को सैन्य शिक्षा और सुविधाओं का हब बनाना चाहते हैं पप्पू यादव, रक्षा मंत्री से की सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय की मांग
रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान पप्पू यादव की तस्वीर
Bihar Politics: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सीमांचल क्षेत्र की सामरिक और शैक्षणिक जरूरतों को लेकर कई अहम मांगें रखीं. उन्होंने सैनिक स्कूल, सेना भर्ती प्रशिक्षण केंद्र और केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण समेत कई प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई की अपील की.
Bihar Politics: बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर सीमांचल की सामरिक, शैक्षणिक और सामाजिक आवश्यकताओं को लेकर कई अहम मुद्दे उठाए. उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा संवेदनशीलता और युवाओं की सैन्य सेवा में गहरी भागीदारी को रेखांकित करते हुए पूर्णिया में सैनिक स्कूल खोलने, सेना भर्ती पूर्व-प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने और केन्द्रीय विद्यालय के भवन निर्माण जैसे मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की.
सैनिक स्कूल की स्थापना की रखी मांग
पप्पू यादव ने रक्षा मंत्री को बताया कि पूर्णिया नेपाल सीमा से सटा एक रणनीतिक क्षेत्र है, जहां से बड़ी संख्या में युवा भारतीय सेना में भर्ती होते हैं. लेकिन, संसाधनों की कमी और प्रशिक्षण सुविधाओं के अभाव के चलते कई योग्य उम्मीदवार पीछे रह जाते हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि सैनिक स्कूल की स्थापना से प्रारंभिक स्तर से ही बच्चों में सैन्य अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित होगी.
केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटन का भी उठाया मुद्दा
इसके साथ ही सांसद ने पूर्णिया में केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि आवंटन और भवन निर्माण में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि 2005 में वायुसेना परिसर में स्थापित यह स्कूल आज भी किराए के भवन में संचालित हो रहा है, जिससे सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है.
सीमांचल के सामरिक विकास की रखी मांग
पप्पू यादव ने सीमांचल के सामरिक विकास को मजबूती देने के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक, सैन्य कैंटीन (CSD), DRDO फील्ड यूनिट और एनसीसी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार की मांग भी रखी. साथ ही, शहीदों की स्मृति में ‘वीर स्मारक’ या ‘शौर्य स्थल’ के निर्माण का प्रस्ताव दिया ताकि युवा पीढ़ी देशभक्ति से प्रेरणा ले सके.
सांसद ने कहा कि सीमांचल की यह मांगें सिर्फ स्थानीय विकास का हिस्सा नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा और राष्ट्रीय गौरव से भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि रक्षा मंत्रालय जल्द इन प्रस्तावों पर निर्णय लेकर सीमांचल को एक नई दिशा देगा.
Also Read: बिहार में गरीब बेटियों की शादी अब होगी आसान, 40 अरब की लागत से हर पंचायत में बनेगा ‘कन्या विवाह भवन’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










