Bihar News: मोतिहारी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने बिजली पोल से टकराकर पलटी, एक की मौत छह घायल

Updated:
विज्ञापन
Road accident

Road accident

Bihar News: मोतिहारी के घोड़ासहन में तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली पोल से टकराकर पलट गयी. इस घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है. वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल है. मृतक युवक एक शादी समारोह में गिधौना रिश्तेदारी में आया था.

विज्ञापन

Bihar News: मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के गिधौना स्कूल के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने बिजली पोल से टकरा कर पलट गयी. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. वहीं पिकअप वाहन पर सवार ऑर्केस्ट्रा की कई नर्तकी समेत अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृत युवक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के महुआवा पूर्वी पंचायत के बसवारिया गांव निवासी मदन महतो के 25 वर्षीय पुत्र हरदेव महतो के रूप में की गयी हैं.

बरात गिधौना से नोनौरा जा रही थी

जानकारी के अनुसार बारात गिधौना से नोनौरा गांव जा रही थी. इसी बीच बारात में शामिल ऑर्केस्ट्रा वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई . जहां बिजली के पोल को तोड़ते हुए बाइक सवार युवक पर पलट गयी. जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में लोगो ने युवक को इलाज के लिए मोतिहारी ले गए. जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई. मृत युवक गिधौना अपने रिश्तेदार के यहां आया था इसी बीच वह पिकअप के चपेट में आ गया.

पिकअप पर सवार थी बरात की नर्तकी

घटना की सूचना पुलिस के साथ पीएचसी को दी गयी. पुलिस ने एम्बुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंच घायलों को अस्पताल भेजवाया. पीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. पिकअप पर सवार सभी लोग नेपाल के बताये जा रहे है, जो आर्केस्ट्रा में काम करने वाले है. घायलों में पिंकी कुमारी, समीा कुमारी, हरिशंकर गिरि के अलावा तीन अन्य शामिल है. वहीं थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों का सौंप दिया गया है. पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Bihar News: सिंदूरदान से पहले विवाह मंडप से दुल्हा हुआ फरार, शादी खर्च लौटाने पर अड़े रहे लड़की पक्ष

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन