Video: PM Modi की मां को गाली देने पर भड़के सम्राट चौधरी, लालू परिवार और कांग्रेस को दे दी ये चेतावनी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Sep 2025 3:52 PM

Bihar Election 2025: वैशाली में तेजस्वी यादव की सभा के दौरान कुछ समर्थकों ने पीएम मोदी की मां को गाली दी. इस घटना पर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लालू परिवार को चेतावनी दी और दोनों पार्टियों से माफी मांगने की बात कही.
Bihar Election 2025: बिहार में राजनीति सरगर्मी तेज हो गई है. वैशाली में शनिवार को हुई तेजस्वी यादव की “बिहार अधिकार यात्रा” की अंतिम सभा के दौरान भाजपा के अनुसार, कुछ समर्थकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली दी. इस घटना पर रविवार को बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजद और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए.
लालू परिवार के गुंडे कर रहे पीएम की मां को गाली देने का काम
सम्राट चौधरी ने कहा कि जिस बिहार को लोकतंत्र की जननी माना जाता है, वह इस तरह की घटनाओं से शर्मसार हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लालू परिवार और कांग्रेस के गुंडे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने का काम कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ये लोग सत्ता में आए, तो बिहार की अस्मिता और आम जनता के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जाएगा.
तेजस्वी के सामने गाली, बिहार के लिए कलंक
डिप्टी सीएम ने कहा, “महागठबंधन के लोग बिहार के समाज को कलंकित कर रहे हैं. जब लालू के बेटे तेजस्वी मंच पर खड़े हैं और पीएम की मां को गाली दी जाती है, तो यह बिहार के लिए कलंक है. ऐसी घटनाओं के लिए लालू परिवार और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए.”
सम्राट ने यह भी कहा कि यह लोकतंत्र और बिहार की परंपरा के खिलाफ है और इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि बिहार में लोकतंत्र और समाज की मर्यादा की रक्षा सबसे बड़ा कर्तव्य है.
Also Read: बिहार चुनाव में AI VIDEO का धमाका, अब पोस्टर-बैनर नहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म बने प्रचार का नया हथियार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए