Bihar Election 2025: 3 राज्यों में कांग्रेस की सरकारें वोट चोरी से बनी? राहुल गांधी से JDU नेता का सवाल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और जेडीयू नेता केसी त्यागी
Bihar Election 2025: जेडीयू के सीनियर नेता केसी त्यागी ने वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी से तीखा सवाल किया है. गुरुवार को उन्होंने कांग्रेस नेता से पूछा कि क्या देश के तीन राज्यों में जो सरकारें बनी है वह वोट चोरी से बनी है.
Bihar Election 2025: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ वाले बयान पर जनता दल (यूनाइटेड) के सीनियर नेता केसी त्यागी ने जोरदार पलटवार किया है. गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए त्यागी ने कहा कि मैं वोट चोरी शब्द का पक्षधर नहीं हूं. यदि वोट चोरी ही चुनावी जीत का आधार होती तो विपक्षी दलों की कई सरकारें कैसे बनीं.
आपके शहर में
क्या कांग्रेस की सरकारें वोट चोरी करके बनी? केसी त्यागी
केसी त्यागी ने आगे कहा कि राहुल गांधी को संवैधानिक संस्था को बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाना ठीक नहीं है. अगर राहुल के पास कोई सबूत है तो वह पारदर्शिता के साथ जवाब देना चाहिए, लेकिन ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना पूरी तरह से गलत है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है और हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार है, तो क्या वे भी वोट चोरी से बनी हैं?
कांग्रेस के 100 सांसद भी वोट चोरी से जीते: जदयू नेता
जदयू नेता ने पूछा कि राहुल गांधी बताएं कि लोकसभा में जो उनके करीब 100 सांसद जीतकर आए, क्या वे भी वोट चोरी से आए हैं. संवैधानिक संस्थानों पर ‘चोरी’ जैसे गंभीर आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए हानिकारक बताया.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
महागठबंधन अपने सीएम फेस का विवाद सुलझा लें: त्यागी
‘बिहार अधिकार यात्रा’ पर जदयू नेता ने कहा कि तेजस्वी यादव पहले राजद और कांग्रेस के बीच मुख्यमंत्री फेस को लेकर चल रहे विवाद को सुलझा लें. दोनों तरफ से कई सवाल उठ रहे हैं, जब इन सवालों के जवाब मिल जाएं तब अधिकार यात्रा निकालने की बात करें तो बेहतर होगा.
इसे भी पढ़ें: बिहार में शराबबंदी होगी और सख्त, तस्करों के खिलाफ नीतीश सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए